राकेश,ऊना(TSN): विजिलेंस विभाग की ओर से ऊना में एक पटवारी को रिश्व+त लेने के आरोप में रंगे हा+थों पकड़ा गया हैं। पुलिस ने उक्त पटवारी को गिर+फ्तार कर लिया हैं ओर उसके पास से रि+श्वत के पांच हजार रुपए भी बरामद कर लिए गए हैं। मामले में जांच शुरु कर दी गई हैं।
डीएसपी कुलविंदर सिंह की अगुवाई में विजिलेंस की टीम ने पटवारी को रं+गे हा+थों पकड़ा हैं। शिकायतकर्ता अशोक कुमार के मुताबिक उनका तक्सीम का मामला था और पटवारी ने इस मामले को लेकर 20 हजार की डिमांड की थी जिसमें 10 हजार रुपए उसे पहले दिए गए थे और 10 हजार रुपए बाद में दिए लेकिन पटवारी की ओर से इस तक्सीम को ऑनलाइन करने की एवज में फिर से पांच हजार रुपए की मांग की गई जिसके बाद शिकायतकर्ता ने उसे पैसे देने की बात कही।
शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग में भी कर दी। शिकायत कर्ता के मुताबिक विजिलेंस विभाग ने शुक्रवार को ट्रैप लगाकर पटवारी को रि+श्वत के पैसों सहित पकड़ा हैं। विजिलेंस विभाग ने इस मामले में आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी हैं।
