विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: आज के सभी श्रेणियों में सरकार की ओर से भी जा रही किसी भी सुविधा का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड और पैन कार्ड बेहद जरूरी हैं। बिना आधार कार्ड सरकार की किसी भी स्कीम का लाभ नहीं मिल सकता। एक बार आधार कार्ड के बन जाने के बाद आधार कार्ड में अपडेट करवाना भी उतना ही जरूरी होता है जितना आधार कार्ड बनवाना। आधार कार्ड का अपडेट ना होने के कारण पात्र व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं ऐसी ही परेशानी गंगोट पंचायत के मोईन गांव के महावीर कुमार की जोकि पिछले कई वर्षों से पैरालाइज के अटैक के कारण बिस्तर पर ही बीमार पड़े हुए हैं को उठानी पड़ रही थी।
महावीर चलने फिरने में भी असमर्थ हैं। ऐसे में उनके को पैन कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड में अपडेट करवाना जरूरी था। यह ना होने की वजह से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जब इस बात की सूचना गंगोट पंचायत के वरुण शर्मा ने डाकघर चिंतपूर्णी के उप डाकपाल अनिल मनकोटिया को दी तो उन्होंने उनका आधार कार्ड घर जाकर अपडेट करने का निश्चय किया।
मंगलवार को वह तान्या पराशर शाखा डाक पाल ने उपकरण के साथ महावीर कुमार के घर जाकर आधार कार्ड अपडेट किया। वहीं डाक विभाग के कर्मचारियों को अपने घर आधार कार्ड अपडेट के लिए देखकर महावीर कुमार की आंखों में भी आंसू आ गए। जब महावीर कुमार से इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि बिस्तर से बाथरूम तक पहुंचना भी बहुत मुश्किल हैं। वह चिंतपूर्णी डाकघर के कर्मचारियों का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने घर आकर उनके आधार कार्ड को अपडेट किया।
