राहुल चावला, धर्मशाला: प्रदेश के सबसे बड़ा जिला कांगड़ा में शालिनी अग्निहोत्री ने बतौर एसपी अपना कार्यभार संभाल लिया हैं। मंगलवार सुबह अपना कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने मीडिया इंटरेक्शन भी की। इस वार्ता के दौरान एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि कांगड़ा जिला में ड्रग्स के मामलों को कैसे डील करना है, ड्रग डीलर्स को कैसे पकड़ा जाए, युवाओं को नशे से कैसे दूर किया जाए, इसको लेकर पुलिस अधिकारियों से बैठक कर फीडबैक लेकर रणनीति बनाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि पुलिस को भी आम जनता के सहयोग की जरूरत रहती है, विशेषकर नशे के खिलाफ। जहां भी नशा कारोबार हो रहा है या कोई नशा कारोबार से जुड़ा है तो ऐसी सूचनाएं पुलिस को मिलें तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाती हैं।
एक सवाल के जवाब में एसपी ने कहा कि देहरा से डाडासीबा और संसारपुर टैरस के लिए रिस्पांस टाइम बहुत ज्यादा है, ऐसे में पुलिस की प्रेजेंस हर जगह सुनिश्चित हो, इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। धर्मशाला जिला मुख्यालय में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी ने कहा कि धर्मशाला विश्व विख्यात टाउन हैं। यहां सुरक्षा को लेकर कई चैलेंज रहते हैं, जिनका सामना करते हुए हम आगे बढ़ेंगे। जिला भर में विभिन्न पुलिस थाना व उपमंडल स्तर पर जो पुलिस टीमें व अधिकारी हैं, उनसे फीडबैक लेकर जिला में बेहतर माहौल देने का प्रयास किया जाएगा।
बता दें कि इससे पहले भी शालिनी अग्रिहोत्री जिला कांगड़ा में बतौर एएसपी सेवाएं दे चुकी हैं। अब प्रदेश सरकार की ओर से उन्हें बतौर एसपी जिला की कमान सौंपी गई हैं।
