योगेश शर्मा,सोलन: हॉकी क्लब सोलन की ओर से शनिवार से सोलन शहर के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में दो दिवसीय राज्यस्तरीय अंडर-17 हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर की 9 टीमें भाग ले रही हैं,जिसमें 6 टीमें गर्ल्स की और 3 टीमें बॉयज की हैं। प्रदेशभर के अलग-अलग जिलों से इस प्रतियोगिता में दो दिनों तक अंडर-17 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे।
हॉकी क्लब सोलन की जनरल सेकेट्री मंजू रघुवंशी ने बताया कि आज से सोलन में दो दिवसीय राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता शुरू हो रही हैं।इस प्रतियोगिता में अंडर-17 में 6 टीमें गर्ल्स की और 3 टीमें बॉयज की भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में पहुंची सभी टीमों का सारा इतंजाम क्लब की ओर से किया गया हैं।
प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना एवं हॉकी खेल को बढ़ावा देना हैं। क्लब की ओर से हॉकी को बढ़ावा देने के लिए ठोडो मैदान में निशुल्क हॉकी कोचिंग भी दी जा रही हैं, जिसमें करीब 40 युवा निशुल्क कोचिंग ले रहे हैं। कोचिंग देने के लिए एनआईएस क्वालीफाइड कोच को भी तैनात किया गया हैं। बच्चों के लिए खेल सामग्री समेत अन्य आवश्यक सामान क्लब की ओर से ही दिया जा रहा हैं।
