चन्द्रिका (TSN) – हिमाचल प्रदेश के युवाओं को आर्थिक रूप से सहायता देने के उदेश्य से बेरोजगारी भत्ता योजना की शुरुआत की गई है । प्रदेश के शिक्षित युवाओं के लिए रोजगार एक अहम मुद्दा है, ऐसे में इस योजना को इसलिए शुरू किया गया है ताकि अपनी दैनिक जीवन में होने वाली आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए वे अपने परिवार पर निर्भर नहीं रहे । इसके लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने बेरोजगारी भत्ता योजना की शुरुआत की है । जिसमें उन्हें प्रति माह वित्तीय सहायता दी जाती है ।
इस योजना में आवेदन करने के लिए युवाओं के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास का सर्टिफिकेट होना एवं रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होने का पंजीकरण नंबर होना जरूरी है। जिसके तहत वह पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा कर सकते है। परिवार की सालाना आय 3 लाख रूपए से कम वाले सभी युवा हिमाचल प्रदेश बेरोजगारी भत्ता योजना पंजीकरण कर सकते है।
Benefits of Berojgari Bhatta Yojna :
आर्थिक रूप से गरीब परिवार से संबंधित युवा वर्ग को आर्थिक सहायता राशि दी जाती है ।
हिमाचल प्रदेश बेरोजगारी भत्ता योजना एक माध्यम से नागरिकों को 2 वर्ष की अवधि के लिए सहायता प्रदान की जाती है ।
इस योजना के तहत पात्र उम्मीदवार को 1000 रुपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाता है ।
इसके साथ ही विकलांग युवा जो शारीरिक रूप से (50 प्रतिशत स्थायी) है उन्हें 1500 रुपये प्रतिमाह प्रदान किया जाता है ।
युवा वर्ग को योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि को सीधे उनके बैंक खाते में भेजा जाता है ।
Eligibility of Berojgari Bhatta Yojna :
बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदक बेरोजगार होना चाहिए (अर्थात न तो सरकारी क्षेत्र में और न ही निजी क्षेत्र में और न ही स्वयं नियोजित) होना चाहिए।
योजना के अंतर्गत राज्य के वास्तविक हिमाचली युवा नागरिक आवेदन के लिए पात्र होंगे।
आवेदक को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी बोर्ड, विश्वविद्यालय,संस्थान से न्यूनतम बारहवीं पास होना आवश्यक है।
आवेदक युवा वर्ग के नागरिक की आयु आवेदन के लिए 20 वर्ष से लेकर 35 वर्ष के मध्य में होनी चाहिए।
हिमाचल प्रदेश बेरोजगारी भत्ता योजना में सहायता राशि प्राप्त करने के लिए नागरिक को राज्य के सेवा नियोजन कार्यालय में पंजीकृत होना आवश्यक है।
आवेदक की परिवार की सालाना आय 2 लाख रूपए से कम होनी चाहिए।
बेरोजगारी भत्ता में आवेदन करने के लिए युवा को किसी भी कोर्स करने के लिए नियमित छात्र नहीं होना चाहिए।
आवेदक स्व-नियोजित नहीं होना चाहिए । युवा नागरिक सरकारी सेवा में कार्यरत होने पर बर्खास्त न किया गया हो।
किसी भी अपराध में अगर नागरिक को दोषी ठहराया गया है और वह कारावास में गया है तो वह इस योजना के अंतर्गत आवेदन के पात्र नहीं है।
बेरोजगारी भत्ता में आवेदन के लिए नागरिक को कौशल विकास भत्ता से लाभ प्राप्त नहीं होना चाहिए।
Important Documents Required :
परिवार का सालाना आय प्रमाण पत्र
सेवा नियोजन कार्यालय में पंजीकृत होने का प्रमाण
आधार कार्ड
वोटर आईडी कार्ड
मोबाइल नंबर
ईमेल आईडी
पासपोर्ट साइज फोटो
राज्य के जो पात्र लाभार्थी ऑनलाइन माध्यम से बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन करना चाहते है वह Himachal pradesh Berojgari Bhatta yojana Online Registration के लिए Labour & Employment Department eemis.hp.nic.in की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं ।
