By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जोगिंद्रनगर में कांग्रेस नेता पर अधीक्षण अभियंता को धमकाने का आरोप…पुलिस के पास पहुंची शिकायत
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जोगिंद्रनगर में कांग्रेस नेता पर अधीक्षण अभियंता को धमकाने का आरोप…पुलिस के पास पहुंची शिकायत
himachalpolitical

जोगिंद्रनगर में कांग्रेस नेता पर अधीक्षण अभियंता को धमकाने का आरोप…पुलिस के पास पहुंची शिकायत

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/09/20 at 8:39 PM
Share

मंडी : धर्मवीर (TSN) – जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रह चुके जीवन ठाकुर पर पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता ई. के.के. शर्मा ने उन्हें कार्यालय में आकर धमकाने का आरोप लगाया है। केके शर्मा ने इस संदर्भ में एसपी मंडी को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग उठाई है।

एसपी मंडी को भेजी शिकायत में ई. केके शर्मा ने लिखा कि कांग्रेस नेता ने अपने 20-25 समर्थकों के साथ उन्हें उनके कार्यालय में करीब 17 मिनट तक बंधक बनाकर रखा। कार्यालय का दरवाजा बंद कर कहना न मानने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। नेता के एक समर्थक ने उन्हें बाजू से भी पकड़ा। पानी से भरा जग उनके टेबल पर फोड़ा और कुर्सी के पीछे पानी फेंक दिया। उन्हें कार्यालय से उठा बाहर फेंकने की धमकी दी। उन्होंने अपने कार्यालय के अधीक्षक को फोन करके मदद मांगी। अधीक्षक ने कड़ी मशक्कत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कार्यालय का दरवाजा खुलवाया। यह वाकया मंगलवार शाम पांच बजे का है। केके शर्मा ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक मंडी व विभाग के उच्च अधिकारियों से की है। एसपी मंडी सौम्या सांबशिवन ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है और जांच जारी होने की बात कही है।

यह बनी विवाद की वजह

विवाद का कारण लडभड़ोल उपमंडल का कार्यभार बैजनाथ के सहायक अभियंता को देना बताया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी के लडभड़ोल उपमंडल का कार्यभार बैजनाथ के एसडीओ को दिया गया है जबकि जीवन ठाकुर यह कार्यभार किसी और को देने की मांग कर रहे हैं। इसी बात को लेकर यह विवाद गहराया हुआ है।

जीवन ठाकुर बोले- हमने किसी को नहीं धमकाया

कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने इस पूरे प्रकरण पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जीवन ठाकुर का कहना है कि उन्होंने अधीक्षण अभियंता को नहीं धमकाया है बल्कि विनम्रता से उनसे अनुरोध किया था। जिस एसडीओ को लड़भडोल का अतिरिक्त कार्यभारी दिया गया है वो वहां पर काम नहीं कर रहा है। इसलिए उसके स्थान पर किसी दूसरे को तैनात करने का निवेदन किया था। इसमें धमकाने वाली कोई बात नहीं। यह अच्छी बात है कि पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच करे और सच सामने लेकर आए।

TAGGED: Mandi Congress leader accused of threatening superintending engineer
Chandrika September 20, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश सचिव नरेंद्र ठाकुर और जिलाध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर का सोलन में गर्मजोशी से हुआ स्वागत
Next Article हिमाचल प्रदेश के युवाओं को वित्तीय सहायता देगी बेरोजगारी भत्ता योजना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

जुखाला कॉलेज में संकाय बहाली की मांग पर आंदोलन जारी, मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी धरना जारी रखने का ऐलान

Ago

हिमाचल सरकार ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए जारी किए 212 करोड़ रुपये, कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत

Ago

पीएम श्री आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तीसा में सजा एलुमनी मिलन समारोह, पूर्व छात्रों को किया सम्मानित

Ago

अमरनाथ यात्रा सेवा के लिए नूरपुर से सेवादारों का जत्था पहलगाम रवाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?