By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंदिरों में दर्शनों के लिए 11 सौ शुक्ल लेने का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण, आस्था से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त: बिक्रम ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मंदिरों में दर्शनों के लिए 11 सौ शुक्ल लेने का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण, आस्था से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त: बिक्रम ठाकुर
himachalpolitical

मंदिरों में दर्शनों के लिए 11 सौ शुक्ल लेने का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण, आस्था से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त: बिक्रम ठाकुर

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/08/09 at 11:45 PM
Share
विकास शर्मा,चिंतपूर्णी:  देवभूमि हिमाचल के चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन करने के लिए अब 1100 रुपए चुकाने होंगे। प्रसिद्ध शक्तिपीठ में इस व्यवस्था को लागू किया गया है जिसके विरोध में भाजपा उतर आई हैं। भाजपा की ओर से इस फैसले को देव आस्था के साथ भक्तों के साथ किया जाने वाला दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय करार दिया जा रहा हैं। पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर  ने सरकार के इस निर्णय की कड़े शब्दों में निंदा की है और सरकार से तुरंत इस फैसले को वापिस लेने की मांग की हैं।
उन्होंने प्रदेश की सुक्खु सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि  97 फीसदी हिन्दू आबादी वाली विचारधारा को हरा कर सरकार बनाने का नारा देने वाले मुख्यमंत्री जो व्यवस्था परिवर्तन कि बात हर मंच से करते हैं उनसे मेरा प्रश्न है कि ये कौन सा व्यवस्था परिवर्तन है? जहां लोगों को मंदिर के दर्शन करने के लिए भी शुल्क चुकाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि  भाजपा ने वीआईपी कल्चर का खत्म किया है लेकिन  प्रदेश  की कांग्रेस सरकार मंदिरों में भी वीआईपी कल्चर को बढ़ावा दे रही हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार अपने 10 गारंटीयों को पूरा करने के लिए मंदिर शुल्क के माध्यम से पैसा एकत्रित करने का प्रयास कर रही हैं। मंदिरों में दर्शन के लिए शुल्क लगाया जाना लोगों कि आस्था के साथ खिल+वाड़ है और भारतीय जनता पार्टी इस बात का विरोध करती हैं। उन्होंने सरकार को चेताया कि यदि अपनी सरकार चलाने व सीपीएस का खर्चा जुटाने के लिए इस तरह के तुगलकी फरमान सरकार की ओर से जारी किए जा रहे हैं तो उन्हें मेरा सुझाव है कि अन्य कोई साधन खोजे। देवभूमि में लोगों की आस्थाओं के साथ न खेलें।
ठाकुर ने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश हैं। इसका अर्थ यह नहीं कि सरकार इस तरह के फैसले लेकर लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ करेगी। देवी देवताओं के दर्शन करने के लिए ऐसी व्यवस्था किसी दूसरे धर्मस्थल पर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जरा दूसरे धर्मस्थलों पर भी इस तरह के शुल्क लगा कर बताए।
उन्होंने कहा कि मंदिर दर्शन के लिए जिस फार्मूला को प्रदेश सरकार ने बनाया है जिसके अनुसार 500 लोगों को पास दिए जाएंगे व अन्य वीआईपी लोगों के लिए यह दर्शन मुफ्त रहेगा। सीएम बताए कि ये वीआईपी की कैटेगरी में कौन आता है? वो स्थानीय जनता जो वहां के ही है वो किस प्रकार दर्शन का लाभ ले पाएंगे जबकि 2500 लोगों के साथ साथ तथाकथित गणमान्य प्रदेश सरकार की ओर से दी जा रही सुविधा से दर्शन कर रहे होंगे। क्या वो मात्र वहां लाइनों में खड़े होने जाएंगे जबकि जिनसे शुल्क लिया गया है वो प्रथमिकता के आधार पर दर्शन कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस तरह के निर्णय लेकर आपदा में अवसर ढूंढ़ रही हैं। मुख्यमंत्री लोगों को राहत देने के बजाय प्रतिदिन इस बात पर विचार करते नजर आते  हैं कि प्रदेश कि गरीब जनता की जेब से पैसा निकालने के लिए कौन सा नया क़ानून बनाया जाए। लोगों की आस्थाओं के साथ खिलवाड़ करने वाली सरकार को हिमाचल की जनता जल्द ही आईना दिखाएगी
TAGGED: 1100 rupees, charge, Chintpurni, Darshan, decision, not, temples, tolerated, unfortunate
admin August 9, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बल्याह में किया गया 74वें वन महोत्सव का आयोजन, विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने किया शुभारंभ
Next Article ऊना में न+शा मुक्त अभियान का हुआ आगाज, जागरूकता से युवा पीढ़ी को न+शे से बचाना मुख्य प्राथमिकता
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?