बिलासपुर:सुभाष ठाकुर (TSN)-घुमारवीं में बुधवार को सांसद खेल महाकुंभ के दूसरे चरण के समापन समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि, कार्यक्रम की अध्यक्षता सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने की। समारोह में पहुंचने पर मुख्यातिथि और विशेष अतिथियों का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। मुख्यातिथि ने सांसद खेल महाकुंभ की विजेता टीमों को नकद राशि देकर सम्मानित किया।
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा जिस तरह देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कार्य हो रहा है और 2024 के चुनाव में भारी सीटों के साथ एक बार फिर जनता नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएगी।जयराम ठाकुर ने कहा हिमाचल की चारों सीटे भाजपा उनकी झोली में डालेगी । उन्होंने कांग्रेस सरकार के 1 साल के कार्यकाल को फेल बताया ।वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि इस खेल महाकुंभ में 49 हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया । वही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर जम+कर निशाना साधा ।उन्होंने कहा कि जो केजरीवाल कभी नारा लगाते थे कि कभी राजनीति में नहीं आएंगे वो सारे झूठे साबित हो गए है।उन्होंने कहा कि वो जनता के साथ वादा करते थे कि ईमानदार सरकार देगें वो वादे भी सारे खोखले और झूठे साबित हो रहे हैं । इनके एक के बाद एक मंत्री , उपमुख्यमंत्री भ्रष्टाचार में फंसे हैं और अब केजरीवाल की खुद की बारी है ।उन्होंने कहा कि जो नेता इनके ईमानदारी की बात करते थे वो सारे आज भ्रष्टाचार में फंस कर जेल में है । अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ईडी के सामने क्यों पेश नही हो रहे है,ऐसा क्या दबाना और छिपाना चाहते है ।
