संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल प्रदेश में गर्मियों में बारिश का सिलसिला लगातार जारी हैं। मई माह में भी बारिश और बर्फबारी से प्रदेश में किसान और बागवानों को भी काफी नुकसान उठाना पड़ रहा हैं। राजधानी शिमला में सोमवार को भी बादल झमाझम बरस रहे हैं। वहीं मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि आगामी 72 घंटों में प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। इस दौरान कुछेक क्षेत्रों में भारी बारिश व ओलावृष्टि हो सकती है इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया हैं। उन्होंने बताया कि गर्मियों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के कारण प्रदेश में ज्यादा बारिश हुई हैं। प्रदेश में मानसून मध्य जून में प्रवेश कर सकता हैं। उन्होंने बताया कि इस बार मॉनसून के सामान्य से कम रहने के आसार हैं।
प्रदेश में अप्रैल और मई माह में ही काफी ज्यादा बारिश हो गई हैं। अब मानसून आने को है लेकिन ऐसे में मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में मानसून में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना जताई गई हैं।
