By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ढालपुर में संयुक्त केंद्रीय ट्रेड यूनियन ने किया धरना प्रदर्शन, मजदूरों के अधिकारों का किया उल्लंघन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ढालपुर में संयुक्त केंद्रीय ट्रेड यूनियन ने किया धरना प्रदर्शन, मजदूरों के अधिकारों का किया उल्लंघन
himachalNews

ढालपुर में संयुक्त केंद्रीय ट्रेड यूनियन ने किया धरना प्रदर्शन, मजदूरों के अधिकारों का किया उल्लंघन

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/08/09 at 11:13 PM
Share

कुल्लू : मनमिंदर अरोड़ा – देशभर में श्रम कानून को खत्म कर मजदूरों के अधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है और इस दिशा में केंद्र सरकार भी कोई कदम नहीं उठा रही है। मजदूरों के हित के लिए ढालपुर में संयुक्त ट्रेड यूनियन समन्वय समिति के द्वारा धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। समिति के द्वारा सरवरी से लेकर ढालपुर तक रोष रैली निकाली गई और डीसी कार्यालय के बाहर भी प्रदर्शन किया गया। तो वही डीसी के माध्यम से प्रधानमंत्री को दिए को भी एक ज्ञापन भेजा गया। जिसमें मांग रखी गई कि देश भर में मजदूरों व कर्मचारियों की मांगों को पूरा किया जाए।

जिला कुल्लू सीटू यूनियन के अध्यक्ष सर चंद ने बताया कि केंद्र सरकार के द्वारा श्रम कानूनों को खत्म किया गया और 4 लेबर कोड को लागू किया गया जो कि बिल्कुल भी सही नहीं है। ऐसे में इस रिपोर्ट को रद्द किया जाए और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू किया जाए। वही मजदूरों को न्यूनतम वेतन ₹26000 प्रतिमाह दिया जाना चाहिए और ठेकेदारी प्रथा को भी खत्म कर स्थाई रोजगार की व्यवस्था करनी चाहिए।सीटू के अध्यक्ष सर चंद ने कहा कि मनरेगा मजदूरों को 200 दिनों का काम और ₹375 का न्यूनतम वेतन देना चाहिए और मनरेगा मजदूरों का श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकरण बहाल होने चाहिए। इसके अलावा बैंक, बीमा, बीएसएनएल सहित अन्य क्षेत्रों में निजीकरण को बंद किया जाए और नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन योजना को बंद किया जाए।

वही जिला कुल्लू इंटक के अध्यक्ष खीमी राम ने बताया कि देशभर में महंगाई पर भी तुरंत रोक लगाई जानी चाहिए और डिपो में राशन व्यवस्था को मजबूत किया जाना चाहिए। अनाज व अन्य खाद्य सामग्री पर जीएसटी को भी हटाया जाना चाहिए तथा पेट्रोल व डीजल पर एक्साइज ड्यूटी पर वैट को भी कम किया जाना चाहिए। वहीं प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए ठोस नीति बनाई जाए और बिजली बोर्ड और अन्य बोर्डों में कर्मचारियों के लिए ओपीएस की व्यवस्था की जानी चाहिए।

TAGGED: Kullu United Central Trade Union
Chandrika August 9, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article आज भी अपनी संस्कृति से जुड़े हुए है आदिवसी लोग-रवि ठाकुर
Next Article सीटू का हमीरपुर में केंद्र सरकार के खिलाफ़ प्रदर्शन, मोदी गद्दी छोड़ो के लगाए नारे
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बारिश में भी नहीं थमी आस्था: चिंतपूर्णी मंदिर में भक्तों की भीड़, बाजार में सन्नाटा

Ago

बिलासपुर में तूफान-बारिश का कहर, पेड़ गिरने से कई रास्ते बंद

Ago

ऊना में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों के चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Ago

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?