संजीव महाजन, नूरपुर: जसूर -तलवाड़ा ऊना मार्ग विधानसभा फतेहपुर के तहत कस्बा उपरला बरोट में बीती रात एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर पैदल चल रहे अधेड़ व्यक्ति को टक्कर मार कर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार स्थानीय साहिब सिंह 65 वर्षीय, बीती रात उपरला बरोट क्षेत्र में सड़क पर पैदल अपने घर जा रहा था कि पीछे आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे जबरदस्त टक्कर मारी। इस टक्कर के कारण अधेड़ व्यक्ति काफी दूर जाकर गिरा ।
टक्कर मारने के बाद वाहन चालक रुका नहीं ओर मौके से फरार बाद हो गया। वहीं पास के दुकानदार आवाज सुनते ही दुकानों से बाहर निकले ब सड़क पर गिरे घायल ब्यक्ति को उठाकर सिविल अस्पताल अस्पताल फतेहपुर पहुंचाया गया,जहां पर उसकी गंभीर स्थिति को भांपते हुए डॉक्टरों ने उसे रैफर कर दिया । घायल को परिजन पठानकोट के निजी अस्पताल ले गए जहां पर उसकी मौत हो गई ।
वहीं पुलिस ने भी मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैं। यह घटना नजदीक ही लगे एक सीसीटीवी कैमरा में भी कैद हुई हैं। अब पुलिस उसी के आधार पर वाहन चालक का पता लगाने जुट गई हैं।
