मंजूर पठान,चंबा: सिविल सप्लाई का सस्ता राशन गायब करने वाले आरोपी नटवर लाल को पकड़ने में चंबा जिला में विजिलेंस को सफलता मिली हैं। सिविल सप्लाई से सस्ता राशन लोगों को उपलव्ध करवाया जाता हैं, लेकिन बीच रास्ते से हर बार एक ट्रक गायब करने का मामला सुर्खियों में आता रहा हैं,लेकिन चंबा विजिलेंस की टीम ने पूरी तैयारी के साथ ट्रक को कब्जे में किया हैं। राशन की 200 बोरियां पठानकोट से चंबा सिविल सप्लाई के गोदाम के लिए आती थी, लेकिन बीच में सांठगांठ के चलते वही राशन की खेप वापिस पठानकोट पहुंच जाती थी और फिर खाली ट्रक चंबा आकार यहां से राशन उठाकर बाजार में बेच देते थे।
विभाग ने डीएसपी अभिमन्यु वर्मा की अगुवाई में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया हैं। ट्रक चालक को पूछताछ के लिए विजिलेंस विभाग ने अपने साथ रखा है और मामला भी 420 के तहत दर्ज किया गया हैं। चंबा विजिलेंस के निशाने पर कई ऐसे नटवर लाल है जो अपनी चतुराई से जनता को लूटने का काम कर रहें हैं। डीएसपी अभिमन्यु वर्मा इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और इस तरह की कई अन्य कार्रवाई भी चंबा विजिलेंस करता हुआ दिखाई देगा,हालांकि सरकार आम जनता के लिए कई तरह की योजनाओं को लाती हैं, लेकिन कुछ नटवर लाल आम जनता के पेट पर लात मारने का काम करते हैं लेकिन ऐसे सभी नटवरलालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। इस तरह के कई मामले है जो सामने नहीं आते है लेकिन डीएसपी अभिमन्यु वर्मा जरूर उन मामलों को भी पकड़ने का काम करेंगे ।
डीएसपी विजलेंस चंबा अभिमन्यु वर्मा ने बताया की कुछ दिनों से एक बात सामने आ रही थी की सरकारी राशन के गोदाम पठानकोट से चंबा के सिविल सप्लाई के गोदाम के लिए ट्रक में राशन आता हैं, लेकिन राशन गायब हो जाता हैं। इसका विजिलेंस की टीम ने पीछा किया तो सच में ऐसा मामला सामने आया एक ट्रक ने पठानकोट के गोदाम से राशन लाया और उसे वापिस पठानकोट छोड़ आया और फिर खाली ट्रक लेकर चंबा के गोदाम से राशन भरा और उसे कई बाजार में बेच दिया।इस खेल को खत्म किया गया और ट्रक को पकड़ा हैं जिसमें 200 बोरियां राशन की पाई गई हैं। एक ट्रक चालक को पूछताछ के लिए रखा गया हैं और मामला 420 के तहत दर्ज किया गया है जांच जारी हैं।
