बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – नवविवाहिता की मौ+त को लेकर भराड़ी थाना में हंगामा हुआ ।मायके वालों का कहना है कि उनकी बेटी की मौ+त नहीं हुई है। बल्कि उनकी बेटी के ससुरालियों ने हत्या की है। जिसके चलते ससुरालियों के खिलाफ पुलिस द्वारा हत्या का मामला दर्ज किया जाए।
जानकारी के अनुसार भराड़ी थाना के अंतर्गत गत दिवस नवविवाहिता द्वारा फंदा लगाने का मामला सामने आया था। इसे लेकर नवविवाहिता के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का संदेह जताया है। रविवार को मायके पक्ष के लोग भराड़ी थाना पहुंचे। यहां पर ससुरालियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने के साथ ही उन्हें थाना में बुलाने की मांग कर रहे हैं। वहीं, सूचना मिलने पर डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल भी मौके पर पहुंचे । पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया है। साथ ही आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बारे में डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। वहीं, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
