देवेेन्द्र कुमार, नाहन – नाहन के डीआरडीए परिसर में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों के विक्रय केंद्र का उद्घाटन मंगलवार को किया गया । ये उद्घाटन उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने किया। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के त्यौहार को देखते हुए जिला सिरमौर के कई स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा इको फ्रेंडली राखियां तैयार की गई हैं। उन्होंने जिला वासियों से अपील की है कि वह रक्षाबंधन त्यौहार पर केवल इको फ्रेंडली राखियों का ही इस्तेमाल करें ताकि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के साथ जिला में इको फ्रेंडली राखियां बनाने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अच्छी आमदनी प्राप्त हो सके। उपायुक्त ने बताया कि इको फ्रेंडली राखियों में गेंदा, सरसों व अन्य बीजों का इस्तेमाल किया गया है ताकि उपयोग के बाद इन्हें गमलों में डालकर पौधे उगाए जा सकें।
रक्षाबंधन पर करे इको फ्रेंडली राखियों का इस्तेमाल करें – राम कुमार गौतम
Leave a comment
Leave a comment
