योगेश शर्मा, सोलन – स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डॉ. विकास सूद की अध्यक्षता में मंगलवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्कूलों में राष्ट्रीय ध्वज लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम के तहत स्कूलों के माध्यम से प्रभात फेरी व सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को देश प्रेम की भावना से अवगत करवाएं।उन्होंने विभागों से सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों व समाज को बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रहे समाज सेवियों के नाम समय अवधि के भीतर उपमण्डलाधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए ताकि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्हें सम्मानित किया जा सके।
एसडीएम कण्डाघाट ने स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर की बैठक
Leave a comment
Leave a comment
