सोलन/योगेश शर्मा: आईटीआई सोलन में आज कोरोनावायरस से बचाव के लिए बच्चों व आईटीआई स्टाफ के लिए टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया।हेल्पज इंडिया के माध्यम से आईटीआई सोलन में इस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 15 से 18 वर्ष और 18 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों के लिए बूस्टर डोज लगाने का कार्यक्रम रखा गया है। कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम का आयोजन करवा रही हेल्पेज इंडिया संस्था की ओर से आए सामाजिक सुरक्षा अधिकारी मनोज राज वर्मा ने बताया कि कोरोना से बचाव को लेकर लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज आईटीआई सोलन में बच्चों व आईटीआई स्टाफ के लिए टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि खासतौर पर इस टीकाकरण शिविर में बच्चों को बूस्टर डोज लगाए जा रहे हैं, क्योंकि इससे पहले भी उनके द्वारा आईटीआई सोलन में टिकाकरण शिविर आयोजित किए जा चुके हैं । जिसमें पहली और दूसरी कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज बच्चों को लगाई जा चुकी है।
