By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सात मील में अभी भी फंसी गाड़ियां.. चालक खुद मिट्टी खोदकर कर रहे गाड़ियां निकालने की कोशिश
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सात मील में अभी भी फंसी गाड़ियां.. चालक खुद मिट्टी खोदकर कर रहे गाड़ियां निकालने की कोशिश
himachalNews

सात मील में अभी भी फंसी गाड़ियां.. चालक खुद मिट्टी खोदकर कर रहे गाड़ियां निकालने की कोशिश

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/08/20 at 10:48 AM
Share

मंडी : धर्मवीर – चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सात मील के पास अभी भी करोड़ों की कीमत वाली दर्जनों लग्जरी गाड़ियां अभी तक मलबे में फंसी हुई हैं। जिन गाड़ियों को मलबे से निकाल लिया गया है वो अभी चलने की स्थिति में नहीं हैं जबकि दर्जनों गाड़ियां अभी भी मलबे में दबी हुई हैं, जिसमें बसें और ट्रक सहित बड़े मालवाहक वाहन शामिल हैं। लेह से बस में सेना का काफिला लेकर आ रहे अब्दुल हमीद ने बताया कि वे बीती 11 तारीख की रात से यहां पर फंसे हुए हैं। गाड़ी अभी भी मलबे में फंसी हुई है और खुद मिट्टी को हटाने का कार्य कर रहे हैं। गाड़ियों का बहुत ज्यादा नुकसान हो गया है और अभी गाड़ियों को पूरी तरह से बाहर निकालने और उन्हे दोबारा स्टार्ट करने में कम से कम चार से पांच दिन का समय और लग सकता है।

बस चालकों ने बताया कि कैसा था उस दिन मौ+त का मंजर

वॉल्बो बस को लेकर जा रहे पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि मौ+त का मंजर क्या होता है, उसे उन्होंने अपनी आंखो के सामने देखा है। चारों तरफ मलबे का सैलाब था जिसमें सबकुछ बहकर चला जा रहा था। गाड़ियों को मलबे में डूबते हुए अपनी आंखों के सामने देखा। इतने दिनों तक प्रशासन की कोई मदद नहीं पहुंच पाई, लेकिन विपदा की घड़ी में स्थानीय लोग मददगार बने और खुद पर विपदा आने के बाद भी फंसे हुए लोगों की पूरी मदद की और परिवार के लोगों की तरह ख्याल रखा। स्थानीय निवासी पंकज ने बताया कि 13 अगस्त को नाले में आई बाढ़ का भयानक मंजर गांव वालों ने पहली बार देखा। जो सड़क पर वाहन थे वो मलबे में डूब गए और बहुत से वाहन ऐसे भी हैं जो मलबे के साथ बहकर ब्यास नदी में बह गए हैं और कुछ वाहन नदी के तट और अन्य स्थानों पर क्षतिग्रस्त हालत में पड़े हुए हैं। स्थानीय लोगों का बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। लेकिन जो बसें और ट्रक खड़े थे उसके कारण 7 मील गांव बच गया, नहीं तो बहुत ज्यादा तबाही होनी तय थी।

प्रशासन की तरफ से भी तैनात की गई मलबा हटाने के लिए मशीनरी

डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने बताया कि सात मील के पास फंसे अधिकतर बड़े वाहनों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और जो कुछ वाहन फंसे हैं उन्हें भी निकालने का कार्य लगातार जारी है। प्रशासन अभी राहत एवं बचाव कार्यों में जुटा है जबकि उसके बाद नुकसान का आंकलन किया जाएगा। प्रभावितों की हरसंभव मदद करने का प्रयास किया जा रहा है।

TAGGED: Mandi Vehicles still stuck in seven miles
Chandrika August 20, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सीपीआईएम ने केंद्र सरकार से राज्य में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की
Next Article जेपी नड्डा ने किया पावटा साहिब के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा…बोले हिमाचल की त्रासदी से पीएम भी चिंतित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई

Ago

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Ago

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?