By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: दुनिया के सबसे ऊंचे मनाली लेह सड़क मार्ग पर बंद हुई वाहनों की आवाजाही
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > दुनिया के सबसे ऊंचे मनाली लेह सड़क मार्ग पर बंद हुई वाहनों की आवाजाही
himachalNews

दुनिया के सबसे ऊंचे मनाली लेह सड़क मार्ग पर बंद हुई वाहनों की आवाजाही

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/11/21 at 9:49 PM
Share

कुल्लू : मनमिंदर अरोड़ा (TSN)- देश व दुनिया के सैलानियों के लिए रोमांचकारी सड़क मार्ग मनाली लेह मार्ग अब सोमवार से बंद हो गया है। ऐसे में अब बीआरओ के द्वारा इस सड़क मार्ग को अगले साल अप्रैल माह में बहाल करने का काम शुरू किया जाएगा।

अब अगले साल अप्रैल माह में होगा दीदार

अब सैलानियों को लेह के लिए अप्रैल माह तक का इंतजार करना होगा। हालांकि सेना के वाहनों के लिए यह सड़क मार्ग जम्मू कश्मीर से कारगिल होते हुए लेह तक खुला रहेगा। लेकिन सैलानियों को या तो चंडीगढ़ से हवाई सेवा के माध्यम से लेह पहुंचना होगा या फिर उन्हें इस सड़क मार्ग पर सफर करने के लिए अगले साल का इंतजार करना होगा। इसके अलावा अब लाहौल स्पीति प्रशासन के द्वारा मनाली से काजा सड़क मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। क्योंकि कुंजुम दर्रा में भी अब कभी भी बर्फबारी हो सकती है और माइनस तापमान के चलते सड़क पर पानी भी जमना शुरू हो गया है। मनाली लेह सड़क मार्ग पर पर्यटक वाहनों की आवाजाही दशहरा उत्सव के बाद बंद कर दी गई थी। लेकिन जरूरी सामान लेकर जा रहे वाहनों को गुजरने दिया जा रहा था। अब बीते कुछ दिनों पहले मनाली लेह सड़क मार्ग के ऊंचाई वाले दरों पर बर्फबारी हुई है। जिसके चलते दर्रे पर तापमान माइनस में चला गया है। वहीं सड़क पर पानी जमने के चलते भी सफर जोखिम भरा हो गया है। इसके अलावा लाहौल स्पीति पुलिस ने सरचू से अपनी अस्थाई चौकी भी हटा ली है। ऐसे में अब यहां से वाहनों की आवाजाही को भी बंद कर दिया गया है।

मनाली से काजा सड़क पर भी लगाई गई रोक

गौर रहे कि मनाली से लेह सड़क मार्ग दुनिया के सबसे उंचे सड़क मार्ग में शामिल है और देश व विदेश से सैलानी यहां पर वाहन तथा मोटरसाइकिलों में इस यात्रा को पूरा करते हैं। मनाली से सैलानी अटल टनल होते हुए पहले लाहौल के मुख्यालय केलांग पहुंचते है। केलांग के बाद शिंकुला, बारा लाचा, तांग लांग ला सहित कई दरों को पार करते हुए लेह का सफर पूरा करते हैं। ऐसे में हर साल अप्रैल माह में इस सड़क मार्ग को बहाल कर दिया जाता है और नवंबर माह में बर्फबारी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन के द्वारा इसे बंद कर दिया जाता है।

दिसंबर माह में मनाली व लाहौल के विभिन्न पर्यटन स्थल सैलानियों के लिए खुले रहेंगे। बर्फबारी होने के बाद सैलानी मनाली के सोलंग नाला से अटल टनल होते हुए लाहौल घाटी के कोकसर, सिस्सू और तांदी का रुख कर सकेंगे और यहां पर वे बर्फ का मजा ले सकते हैं। केलांग तक सर्दियों में मनाली से सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए खुला रखा जाएगा। लेकिन केलांग से आगे सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में बर्फबारी का मजा लेने के लिए सैलानी मनाली के साथ-साथ लाहौल के विभिन्न पर्यटन स्थलों का रुख कर सकते हैं।

लाहौल स्पीति के सहायक आयुक्त का कहना ये

लाहौल स्पीति के सहायक आयुक्त संकल्प गौतम ने बताया कि सामरिक मार्ग मनाली लेह सड़क मार्ग को अब वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। इसके अलावा दारचा से शिंकुला, पदम और ग्रामफू, कुंजुम लोसर सड़क मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। अब अगले साल अप्रैल माह में इस सड़क मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया जाएगा।

TAGGED: Kullu manali leh road
Chandrika November 21, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article
Next Article अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला कल से..श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गिरी नदी पर बनाया अस्थाई पुल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?