By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: BJP की विशाल रैली में पहुंचे दिग्गज नेता… प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ निकाला गुब्बार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > BJP की विशाल रैली में पहुंचे दिग्गज नेता… प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ निकाला गुब्बार
himachalpolitical

BJP की विशाल रैली में पहुंचे दिग्गज नेता… प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ निकाला गुब्बार

Chandrika
Chandrika 5 Min Read
Updated 2024/04/11 at 6:54 PM
Share

हमीरपुर-अरविन्द सिंह (TSN)-कभी भाजपा का गढ़ और राजनीति और सत्ता का केंद्र कहा जाने वाला हमीरपुर एक बार फिर से सियासत का सेंट्रल प्वाइंट बन गया है। हमीरपुर के गांधी चौक पर आज भाजपा में शामिल होने के बाद सुजानपुर से पूर्व विधायक राजेंद्र राणा,बड़सर के पूर्व विधायक इंद्रदत्त लखनपाल व हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने विशेष रैली का आयोजन किया गया.जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित पार्टी के सभी पूर्व विधायकों समेत बड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रैली के दौरान भाजपा नेताओं ने जहां लोकसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार अनुराग ठाकुर को पांचवीं बार 5 लाख से अधिक मतों से जीतने का संकल्प लिया तो वहीं विधानसभा उपचुनाव में भी भाजपा के द्वारा घोषित किए गए पार्टी उम्मीदवारों को जीतने की बात कही । आशीष शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री की सारी शिक्षा शिमला में हुई है। उन्होंने राजनीति के गुर भी शिमला में ही सीखे हैं वह सिर्फ मात्र चुनाव लडऩे के लिए नादौन आते थे। उन्होंने कहा कि उन्हें मजबूरी में इस्तीफा देना पड़ा है। मुख्यमंत्री द्वारा उनके कार्य नहीं किए जा रहे थे।
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उपचुनाव प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने कहा कि निर्दलीय विधायक अपना इस्तीफा दे चुके हैं लेकिन क्या कारण है कि इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के विधायक पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं तो इस पर मुख्यमंत्री को विचार करना चाहिए। बड़सर से भाजपा के प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि जनता हमसे उम्मीद लगाए बैठी थी लेकिन सरकार ने हमारी सुझावों तथा मांगों को दरकिनार किया। इस कारण अंत में पार्टी छोडऩे का फैसला लेना पड़ा। आज देश की मजबूत पार्टी के साथ जुड़े हैं।

नौ विधायकों को जिताने की अपील

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नौ विधायकों का जिता दीजिए। इनमें से तीन मंच पर विराजमान है इन्हें भारी बहुमत से जिताईए। उन्होंने मंच से इंद्रदत्त लखनपाल, राजेंद्र राणा के पक्ष में जमकर नारेबाजी भी की।

सुखविंद्र सिंह सुक्खू आजकल बहुत ज्यादा बोल रहे -जयराम

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आजकल बहुत ज्यादा बोल रहे हैं। मालूम पड़ा कि वह बीते बुधवार को हमीरपुर बाजार में टहल रहे थे। उनका ज्यादातर जीवन शिमला में टहलते हुए ही गुजरा है। मेरे बारे में कहने लगे की जयरम ठाकुर आजकल हमीरपुर में ज्यादा घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि जितनी बार वह 15 महीने में हमीरपुर में आए हैं उससे ज्यादा बार में अपने कार्यकाल के पहले साल में आ चुका हूं।

कांग्रेस सरकार पर बोला जमकर ह*मला

वहीं अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि युवाओं का प्रदेश सरकार नौकरी तरक नहीं दे पा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने दिया क्या है जिसके एवज में वोट मांगने आएंगे। जनता ने मन बना लिया है कि इस बार भाजपा की लोकसभा चुनाव में रिकार्ड जीत होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं बन पाई लेकिन सरकार बदलने का अवसर पांच साल मिलना था परंतु 15 महीने में ही यह असवर मिलने जा रहा है। हर तरफ कमल का फूल खिला दीजिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो 60 साल में किया वह मोदी सरकार ने एक साल में कर दिखाया है। यह तब करके दिखाया जब लडख़ड़ाती अर्थ व्यवस्था मिली थी। देश को दुनिया की पांचवी बढ़ी अर्थव्यवस्था बनाया गया। उन्होंने कहा कि मोदी जी दस साल से केंद्र सरकार में हैं। पहले वन डे मैच की तरफ बैटिंग करनी पड़ी लेकिन अब अब वह टी-20 मैच की तरह चौके छक्के लगाएंगे। उन्होंने कहा कि नेशनल क्रश तो बहुत होंगे लेकिन नेशनल ट्रस्ट सिर्फ नरेंद्र मोदी है।

TAGGED: Hamirpur BJP rally
Chandrika April 11, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मंडी पहुंचे कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर…वरिष्ठ नेताओं का पांव छूकर लिया आशीर्वाद
Next Article ऊना जिला की मैहक चन्देल मिस इंग्लैण्ड 2024 के फाइनल मुकाबले में पहुंची
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बहडाला जिला परिषद वार्ड में अविनाश मैनन का जनसंपर्क तेज, बोले— जनता के अधिकारों के लिए करूंगा संघर्ष

Ago

एचपीसीए की अंडर-16 चैंपियनशिप में छाए मंडी के खिलाड़ी, विजेता बनकर लौटे

Ago

चमनेड वार्ड में नीरज ठाकुर ने जनसंपर्क अभियान को दी नई रफ्तार

Ago

पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदा हुए जवान अभिषेक कुमार, नौहगी गांव में पसरा मातम

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?