मंडी:धर्मवीर(TSN)-प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनने के उपरांत पहली बार मंडी पहुंचे विधायक धर्मपुर चंद्रशेखर का मंडी में जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं, पटाखे फोड़ व ढोल नगाड़ों के साथ कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर ठाकुर का जोरदार स्वागत किया। गांधी चौक से गांधी भवन तक कार्यकारी अध्यक्ष के स्वागत के लिए सैंकड़ो कार्यकर्ता एकत्रित हुए और सभी से गर्मजोशी के साथ चद्रशेखर ठाकुर भव्य स्वागत किया। जैसे ही चंद्रशेखर का काफिला गांधी भवन के पास पहुँचा तो उन्होंने वहां उनके स्वागत के लिए खड़े पूर्व मंत्री कौलल सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री व कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष प्रकाश चौधरी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं का पांव पूछकर आशीर्वाद लिया।
बता दे कि चंद्रशेखर ठाकुर मंडी जिला से कांग्रेस के एकमात्र विधायक है जो जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। मंडी जिला में 10 विधानसभा क्षेत्र है उनमें से कांग्रेस मात्रा धर्मपुर विधानसभा की ही सीट जीत पाई है। ऐसे में चंद्रशेखर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद मंडी में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुशी का मौहाल है। इसके उपरांत प्रेस कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर ठाकुर ने गांधी भवन मंडी में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में चुनावों को लेकर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। इस बैठक के उपरांत चंद्रशेखर मंडी में पत्रकार वार्ता को भी संबोधित करेंगे।
