Shimla,Sanju(TSN)-कश्मीर के पहलगाम में हुए नृशंस आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले के खिलाफ शिमला में भी जनाक्रोश देखने को मिला। बुधवार को विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने शिमला में प्रदर्शन करते हुए आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन में शामिल वीएचपी नेता मदन ठाकुर ने कहा कि यह हमला न सिर्फ निर्दोषों की जान ले रहा है,बल्कि देश की एकता और सांस्कृतिक पहचान पर भी आघात है।उन्होंने हिमाचल में बाहरी तत्वों की बढ़ती मौजूदगी पर चिंता जताते हुए इसे “सांस्कृतिक आक्रमण” करार दिया,जिसे रोकने की आवश्यकता है।इसी मुद्दे पर व्यापारिक वर्ग ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।वहीं शिमला व्यापार मंडल ने वीरवार को शहर में स्वैच्छिक बंद का आह्वान किया है।सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे, ताकि शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा सके
मदन ठाकुर, नेता, विश्व हिंदू परिषद:
“अब वक्त आ गया है कि हम आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ें।हमारी चुप्पी और सहनशीलता को कमजोरी समझा जा रहा है।”
