By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: IIM संबलपुर दीक्षांत समारोह… 60 फीसदी महिला स्नातक.. 370 छात्रों को दी गई डिग्री
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > education > IIM संबलपुर दीक्षांत समारोह… 60 फीसदी महिला स्नातक.. 370 छात्रों को दी गई डिग्री
educationhimachal

IIM संबलपुर दीक्षांत समारोह… 60 फीसदी महिला स्नातक.. 370 छात्रों को दी गई डिग्री

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/04/23 at 9:12 PM
Share

Mandi,23 April:भारतीय प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए,आईआईएम संबलपुर ने अपने 9वें दीक्षांत समारोह में 370 छात्रों को डिग्री प्रदान की। पहली बार,संस्थान ने एक ही मंच पर पांच विभिन्न कार्यक्रमों के स्नातकों को सम्मानित किया — जिनमें एमबीए, कार्यकारी एमबीए, वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए एमबीए, पीएचडी और वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए पीएचडी शामिल हैं।

इस समारोह की एक विशेष उपलब्धि यह रही कि 60% महिला स्नातकों के साथ यह किसी भी आईआईएम के इतिहास में पहला अवसर है जब महिलाओं ने संख्यात्मक रूप से पुरुषों को पीछे छोड़ा।80 वर्षीय उद्यमी जीएम गुप्ता ने वर्किंग प्रोफेशनल्स एमबीए प्रोग्राम से स्नातक होकर युवा पीढ़ी के लिए एक मिसाल कायम की।इस अवसर पर मुख्यतिथि प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा ने अपने प्रेरक संबोधन में संस्थान की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा, “आईआईएम संबलपुर ने एक दशक में नवाचार, समावेशिता और तकनीकी उत्कृष्टता के माध्यम से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।” उन्होंने एमबीए कक्षा में महिला भागीदारी की प्रशंसा करते हुए इसे 80% तक बढ़ाने का सुझाव दिया।इस मौके पर विशिष्ट अतिथि पद्मश्री अरुंधति भट्टाचार्य अध्यक्ष, गवर्निंग बोर्ड, आईआईएम संबलपुर और चेयरपर्सन एवं सीईओ, सेल्सफोर्स इंडिया व साउथ एशिया,आशीष गर्ग,मैनेजिंग डायरेक्टर, बॉस्टन कंसल्टिंग ग्रुप उपस्थित रहे.

निदेशक प्रो. महादेव जायसवाल ने कहा कि यह दीक्षांत समारोह सिर्फ डिग्री वितरण नहीं, बल्कि हमारे 10 वर्षों के शैक्षणिक व संस्थागत विकास का उत्सव है।उन्होंने बताया कि संस्थान AACSB, EFMD और BGA जैसे वैश्विक मान्यताओं की प्रक्रिया में है।

उल्लेखनीय प्लेसमेंट:
2023-25 बैच के लिए 250+ कंपनियों की भागीदारी रही, जिनमें McKinsey, Accenture, PwC, Tata Capital, Deloitte आदि प्रमुख नाम शामिल हैं। उच्चतम घरेलू पैकेज ₹31.12 लाख/वर्ष और अंतरराष्ट्रीय पैकेज ₹35 लाख/वर्ष रहा।

पदक विजेता छात्र:

एमबीए प्रोग्राम:
चेयरमैन गोल्ड मेडल: विपुल शर्मा
डायरेक्टर गोल्ड मेडल: नीलाक्ष दीक्षित
ऑल-राउंडर: राघवेंद्र पटेल
कार्यकारी एमबीए:
चेयरमैन गोल्ड मेडल: राजेश कुमार साहू
डायरेक्टर गोल्ड मेडल: समीर बाबूलाल मेहर
वर्किंग प्रोफेशनल्स एमबीए:
चेयरमैन गोल्ड मेडल: शिवानी नागपाल
डायरेक्टर गोल्ड मेडल: अभिषेक कुमार सिंह

TAGGED: Mandi IIM Sambalpur convocation
Chandrika April 23, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article Minister Harsh wardhan chauhan हिमाचल प्रदेश सरकार पर केंद्र की आर्थिक दबाव की राजनीति – हर्षवर्धन चौहान
Next Article आतंकवाद के खिलाफ सड़कों पर उतरी VHP.. शिमला व्यापार मंडल की बाजार बंद की अपील
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सुजानपुर में 11वीं के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में शिक्षकों पर मारपीट के आरोप

Ago

चंबा में वीरभद्र सिंह जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटे फल और प्रसाद

Ago

दिशा बैठक में सांसद सुरेश कश्यप ने योजनाओं की समीक्षा की

Ago

डलहौजी नगर परिषद की नई अध्यक्षा वंदना चड्ढा ने संभाला कार्यभार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?