राहुल चावला,मैक्लोडगंज(TSN): सोशल मीडिया पर पुलिस थाना मैक्लोडगंज के तहत आते क्षेत्र का एक सप्ताह पुराना एक वीडियो वायरल हो रहा हैं। इस वायरल वीडियो मामले में पुलिस पहले ही एक ट्रांसजेंडर सहित कुल 12 लोगों को हिरा+सत में लेकर कार्रवाई की हैं।
जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ। इस वायरल वीडियो में एक महिला हाथ में डं+डा लिए एक महिला पुलिस कर्मचारी पर वा+र कर रही है, जबकि अन्य महिला पुलिस कर्मचारी उसे पकड़ने के लिए दौड़ती हैं।
बताया जा रहा है कि यह मामला एक सप्ताह पुराना है, जिसे सोशल मीडिया पर बुधवार को वायरल किया गया हैं। वहीं फोन के माध्यम से इस संदर्भ में पुलिस थाना मैक्लोडगंज के प्रभारी रिंकू सूर्यवंशी ने बताया कि यह मामला शुक्रवार रात का हैं।
