अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): प्रदेश सरकार ने मदनलाल कौडल को हमीरपुर जिला रोगी कल्याण समिति का सदस्य मनोनीत किया हैं। प्रदेश सरकार ने पार्टी के प्रति निष्ठा, व वफ़ादारी का इनाम देते हुए उन्हें इस पद पर मनोनीत सदस्य बनाया हैं। जिला हमीरपुर रोगी कल्याण समिति का सदस्य मनोनीत होने के बाद मदन लाल कौडल का गुरुवार को हमीरपुर मे कांग्रेस सेवा दल व सेन समाज के सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस सेवादल व सेन समाज के सदस्यों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रति मदन लाल कौडल की निष्ठा व वफ़ादारी का परिणाम है कि प्रदेश सरकार ने उन्हें जिला रोगी कल्याण समिति का सदस्य मनोनीत किया हैं।
मदन लाल कौडल ने कहा की हमीरपुर जिला कल्याण समिति का सदस्य मनोनीत करने पर वह मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हैं। कौडल बोले की सरकार ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी हैं वह ईमानदारी व पूरी निष्ठा से उसे निभाएंगे और जिला रोगी कल्याण समिति के अस्पतालों में जो भी समस्याएं या कमियां है उन्हें सरकार के समक्ष रख कर प्राथमिकता से समाधान करने का भरपूर प्रयास किया जाएगा।
इसके साथ ही हमीरपुर जिला में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया हो इसके लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वह पिछले 30 सालों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए है और पार्टी में एक आम कार्यकर्ता की भांति ईमानदारी से पार्टी के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। अब तक उन्हें पार्टी ने जो भी जिम्मेवारी सौंपी हैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से उन्होंने उसे निभाया हैं। कांग्रेस पार्टी में आम कार्यकर्ताओं का सम्मान किस तरह किया जाता है मुख्यमंत्री ने मुझे यह जिम्मेवारी सौंप कर नेताओं की आंखें खोल दी हैं।
बता दें कि मदन लाल कौंडल पिछले 30 सालों से कांग्रेस पार्टी के सिपाही रहे है और तीन बार जिला सेवादल के अध्यक्ष भी बने हैं। विधानसभा चुनावों के दौरान उन्होंने प्रदेश के कई जिलों में चुनावी प्रचार की जिम्मेवारी भी मिली थी जिसमें उनकी मेहनत से कांग्रेस को जीत भी मिली हैं। विधानसभा उप चुनावों मे अर्की विधानसभा क्षेत्र मे उन्हें कांग्रेस ने चुनावी प्रचार की कमान दी थी जिस पर वह पूरी तरह खरे उतरे हमओर पार्टी को जीत दिलवाई। उसके बाद प्रदेश सहित मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र नादौन मे भी चुनावी प्रचार की जिम्मेवारी वह निभा चुके हैं।
