By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: विक्रमादित्य सिंह का केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर पलटवार, बोले वे मंत्रालय के आंकड़ों से पूरी तरह वाकिफ नहीं
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > विक्रमादित्य सिंह का केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर पलटवार, बोले वे मंत्रालय के आंकड़ों से पूरी तरह वाकिफ नहीं
himachalpolitical

विक्रमादित्य सिंह का केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर पलटवार, बोले वे मंत्रालय के आंकड़ों से पूरी तरह वाकिफ नहीं

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/02/19 at 5:49 PM
Share

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर पलटवार किया है।दिल्ली से लौटने के बाद बुधवार को शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस में विक्रमादित्य ने कहा कि रवनीत बिट्टू ने हिमाचल को बजट में 11806 करोड़ रुपए देने का झूठा दावा किया है।PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बिट्टू अभी नए नए मंत्री बने हैं।मंत्रालय के आंकड़ों से पूरी तरह वाकिफ नहीं है। अभी भी यूथ कांग्रेस की सोच में फंसे हुए हैं।उन्हें अपने मंत्रालय को स्टडी करने की जरूरत है।

बजट को लेकर रवनीत सिंह बिट्टू ने गलत आंकड़े किए पेश

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि केंद्रीय बजट में हिमाचल के लिए बजट को लेकर रवनीत सिंह बिट्टू ने गलत आंकड़े पेश किए हैं क्योंकि अभी तक बजट को लेकर कोई विस्तृत जानकारी नहीं आई है.ऐसे में गलत आंकड़े प्रस्तुत कर रवनीत सिंह बिट्टू भ्रांतियां फैलाने का काम कर रहे हैं।भानुपल्ली रेलवे लाइन के लिए 2021-22 में 1289 करोड़,2022-23 में भी 1289 करोड़ और 2023-24 में भी 1289 करोड़ देने की बात कही गई।इन तीन सालों में असल खर्च 1991 करोड़ हुआ है। भानुपल्ली रेलवे लाइन की अनुमानित लागत 3000 करोड़ रुपए थी,जिसमें से भू अधिग्रहण पर 70 करोड़ लागत आनी थी।देरी की वजह से इसकी लागत 7000 करोड़ रुपए हो गई है।फिर भी केंद्र सरकार भू अधिग्रहण के लिए बजट नहीं दे रही है।

रजनी पाटिल से मिलकर की संगठन के जल्द बनाने की मांग
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उन्होंने दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस की नव नियुक्त प्रभारी रजनी पाटिल सहित पूर्व प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाकात की।इस दौरान जल्द संगठन बनाने का आग्रह किया गया।मार्च के पहले सप्ताह में रजनी पाटिल हिमाचल का दौरा करेंगी।नए चेहरों को संगठन में जगह देने की मांग भी उठाई गई है।

राज्यपाल के बयान को लेकर दी प्रतिक्रिया

विक्रमादित्य सिंह ने राज्यपाल के बयान को लेकर कहा कि यदि केंद्र एक कदम बढ़ाएगा तो प्रदेश सरकार दो कदम चलने को तैयार है लेकिन दोनों तरफ से पहल होनी चाहिए।

TAGGED: Shimla PWD Minister Vikramaditya Singh
Chandrika February 19, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article स्वास्थ्य विभाग के MD से मिलने पहुंचे NHM आउटसोर्स कर्मचारी..बोले काम का बोझ ज्यादा, वेतन कम
Next Article नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने महाकुंभ को लेकर इंडी ब्लॉक के नेताओं को घेरा..
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बीबीएमबी ने सीएसआर के तहत स्कूलों को दी सुविधाएं, छात्रों को मिले बेंच और वाटर प्यूरीफायर

Ago

हिमवीर जागृति मंच ने मेधावी विद्यार्थियों को पुस्तकें देकर बढ़ाया हौसला

Ago

केंद्र से मिली स्पेशल रिलिफ से वेतन दे पा रहे हैं सीएम लेकिन केंद्र का नहीं जता रहे आभार

Ago

स्वारघाट के पास चलती स्कूटर में लगी भीषण आग, चालक ने फुर्ती दिखाकर टाला बड़ा हादसा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?