संजु चौधरी, शिमला: राजधानी शिमला में पिछले दिनों टैक्सी ऑपरेटरों का विवाद अब सियासी रंग ले चुका हैं। मंत्री अनिरुद्ध सिंह के बयान के बाद भाजपा ने इसको लेकर निशाना साधा हैं और क्षेत्रवाद के आरोप कांग्रेस सरकार पर लगाए जा रहे हैं। वहीं लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस विवाद को जल्द सुलझाने की बात कही। उन्होंने कहा कि राजधानी शिमला में पिछले दिनों टैक्सी ऑपरेटरों के बीच विवाद हुआ था लेकिन इसे क्षेत्रवाद का रंग देने की कोशिश की जा रही हैं जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शिमला में सभी क्षेत्रों के लोग रहते हैं और कांग्रेस की सरकार के लिए चाहे वह कांगड़ा, सिरमौर, भरमौर और किन्नौर के लोग हैं सभी क्षेत्र एक सम्मान हैं प्रदेश सरकार की जिम्मेवारी है कि सभी क्षेत्रों को मजबूती प्रदान की जाए और रोजगार उपलब्ध करवाया जाए।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला में जो टैक्सी विवाद चल रहा हैं उसे सुलझाने के लिए एसपी शिमला और डीसी को निर्देश दिए गए हैं और वह जल्द ही इस मामले को सुलझा लेंगे । उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार प्रदेश के हर वर्ग जाति के साथ मजबूती के साथ खड़ी हैं।
