सोलन : योगेश शर्मा -राज्यस्तरीय शूलिनी मेला 23 जून से 25 जून तक आयोजित होने वाला है ।जिसको लेकर सोलन शहर में तैयारियों का दौर शुरू हो गया है । सभी स्थानीय संस्थाएं और विभाग तैयारियों में जुट चुके है। मेले के दौरान यदि कोई अप्रिय घटना घटित होती है, तो उसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है।
जिला स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अमित रंजन तलवार का कहना है कि राज्यस्तरीय शूलिनी मेले को लेकर स्वास्थय विभाग द्वारा पूर्ण तैयारी कर दी गई है । शूलिनी मेले को लेकर सोलन शहर में चार फर्स्ट एड सेंटर स्थापित किए जाएंगे, जिसके साथ एंबुलेंस सुविधा भी उपलब्ध होगी । यह चार सेंटर ओल्ड डीसी ऑफिस,रबोन ओल्ड बस स्टैंड और ठोडो मैदान में होंगे। उन्होंने कहा विभाग की सभी टीमें पूरी तरह से मेले के लिए तैयार रहेगी,यदि कोई घटना घटित होती है तो उसके लिए तुरंत स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी, वहीं अस्पताल में भी डॉक्टर अपनी सेवाएं जारी रखेंगे।
