By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: विक्रमादित्य सिंह.. बोले सराज में जयराम को ऐसा डैंट डालेंगे कि वो याद रखेंगे
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > विक्रमादित्य सिंह.. बोले सराज में जयराम को ऐसा डैंट डालेंगे कि वो याद रखेंगे
himachalpolitical

विक्रमादित्य सिंह.. बोले सराज में जयराम को ऐसा डैंट डालेंगे कि वो याद रखेंगे

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/04/26 at 5:24 PM
Share

मंडी:धर्मवीर(TSN)-कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह का कहना है कि सराज में वे पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को ऐसा डैंट डालेंगे कि जयराम हमेशा याद रखेंगे। यह बात विक्रमादित्य सिंह ने आज बल्ह विधानसभा क्षेत्र के नेरचौक में आयोजित बल्ह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जयराम ठाकुर प्रदेश को तो छोड़िए मंडी जिला के भी मुख्यमंत्री नहीं थे। वह सिर्फ सराज के सीएम थे। आज सराज में ऐसे-ऐसे भवनों और हैलिपेड का निर्माण कर दिया गया है जो किसी काम के नहीं है। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में सराज में वह जयराम ठाकुर को डैंट डालेंगे।

अगर कंगना ने ऐसा कर दिया तो मैं भी हो जाउंगा उनका मुरीद

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुश करने के चक्कर में अपनी ही पार्टी के दिवंग्त नेताओं का अपमान कर बैठी है। देश को परामाणु शक्ति बनाने का श्रेय स्व.अटल बिहारी वाजपेयी को जाता है,लेकिन कंगना की नजरों में आजादी 2014 में मिली है।कंगना को न तो तर्क का पता है और न ही तथ्यों का। ऐसे व्यक्ति को जयश्री राम,लेकिन मंडी की जनता प्रबुद्ध है और वह सही का चयन करेगी।विक्रमादित्य सिंह ने कंगना को फिर से चुनौती देते हुए कहा कि अगर वह कर्मचारियों का केंद्र से 9 हजार करोड़़ वापिस ले आती हैं तो वह भी उनके मुरीद हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि कंगना कभी भी ऐसा नहीं करेगी क्योंकि ओपीएस कांग्रेस पार्टी की देन है.विक्रमादित्य सिंह ने खुद को अभी से ही एमपी घोषित कर दिया।उन्होंने एमपी की नई परिभाषा बताते हुए कहा कि जनता के सुख-दुख में हर वक्त उनके साथ मौजूद रहने वाला ही एमपी होता है।इस बात को प्रदेश की जनता भली भांति जानती है और उन्हें किसी भी तरह का प्रमाण देने की जरूरत नहीं है।

TAGGED: Mandi congress candidate vikramaditya singh
Chandrika April 26, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बिंदल के आरोपों पर संजय अवस्थी का पलटवार… स्थिर सरकारों को गिराना BJP की मानसिकता
Next Article हथियार छोड़े हैं चलाना नहीं भूले, महेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्कूलों के 100 गज दायरे में तंबाकू बिक्री पर प्रशासन सख्त, निरीक्षण के बाद ही मिलेंगे लाइसेंस

Ago

संगीत सदन ने समर कैंप में 25 महिलाओं को बनाया हुनरबाज, सिखाया आर्ट एंड क्राफ्ट

Ago

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस का हरित अभियान,पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Ago

अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस का बड़ा प्रहार, 24 घंटे में 25 वाहनों पर कार्रवाई

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?