By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी में पत्रकारों के सवालों पर बोले विक्रमादित्य सिंह…हिमकेयर व फ्री बिजली यूनिट को लेकर कहा ये
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मंडी में पत्रकारों के सवालों पर बोले विक्रमादित्य सिंह…हिमकेयर व फ्री बिजली यूनिट को लेकर कहा ये
himachalpolitical

मंडी में पत्रकारों के सवालों पर बोले विक्रमादित्य सिंह…हिमकेयर व फ्री बिजली यूनिट को लेकर कहा ये

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/07/30 at 7:48 PM
Share

मंडी:धर्मवीर(TSN)-प्रदेश सरकार ने हिमकेयर योजना को सिर्फ नीजि अस्पतालों में बंद किया है.जबकि सरकारी अस्पतालों में अभी भी यह योजना जारी है।यह बात लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज मंडी में पत्रकारों के सवालों के जबाव में कही। विक्रमादित्य सिंह ने आज मंडी में जिला जन शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद पत्रकारों के सवालों के जबाव देते हुए कहा पूर्व सरकार ने इस योजना को बीना बजट के शुरू किया था।यह योजना सरकार के अंतिम छः महीनों में उसी तरह से शुरू की गई थी जिस तरह से 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने की योजना थी।आज नीजि अस्पतालों की करोड़ों की देनदारी देने को हो गई है।इसलिए सरकार ने इस योजना को नीजि अस्पतालों में बंद किया है जबकि सभी सरकारी अस्पतालों में यह अभी भी जारी है।

मंडी जिला में जोगिंद्रनगर से कुल्लू तक वाया भुभूजोत बनाया जाएगा नया हाईवे

विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि बीते दिनों उन्होंने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी से मुलाकात की और जोगिंद्रनगर से कुल्लू तक वाया भुभूजोत होते हुए नया एनएच बनाने की मांग रखी है। यह एनएच भुभूजोत टनल से होकर जाएगा और इससे कुल्लू जिला के पर्यटन को नए पंख लगने के साथ ही मंडी जिला को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा मंडी जिला की मंडी से कुल्लू वाया कटौला और चैलचौक-गोहर-पंडोह सड़क के विस्तारीकरण की मांग को भी प्रमुखता से रखा गया है।

पीएमजीएसवाई के चौथे चरण में 100 और 200 आबादी वाले गांवों को जोडेंगे सड़कों से

विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का चौथा चरण जल्द ही लागू होने जा रहा है। इस चरण में ऐसे गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने का प्रावधान होने वाला है जिनकी आबादी 100 या 200 है। ऐसा होने से बहुत से ऐसे गांवों को सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा जो अभी तक इस सुविधा से वंचित हैं। इसके अलावा जो कार्य पहले से छूट चुके हैं उन्हें भी चौथे चरण में पूरा करने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

इस मौके पर उन्होंने जिला भर से आई शिकायतों को सुना और मौके पर ही निपटारा भी किया।कुछ शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करने के आदेश भी दिए। बैठक में धर्मपुर से विधायक चंद्रशेखर सहित जिला के तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

TAGGED: Mandi Cabinet Minister Vikramaditya Singh
Chandrika July 30, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article आम आदमी पार्टी का शिमला में बीजेपी की केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन
Next Article सेहब कर्मचारियों की नगर निगम प्रशासन को दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बीबीएमबी ने सीएसआर के तहत स्कूलों को दी सुविधाएं, छात्रों को मिले बेंच और वाटर प्यूरीफायर

Ago

हिमवीर जागृति मंच ने मेधावी विद्यार्थियों को पुस्तकें देकर बढ़ाया हौसला

Ago

केंद्र से मिली स्पेशल रिलिफ से वेतन दे पा रहे हैं सीएम लेकिन केंद्र का नहीं जता रहे आभार

Ago

स्वारघाट के पास चलती स्कूटर में लगी भीषण आग, चालक ने फुर्ती दिखाकर टाला बड़ा हादसा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?