बीबीएन/जगत सिंह: नालागढ़ के ग्राम पंचायत खेड़ा के खोखरा नदी में कंगारू फैक्ट्री के पास अवैध खनन का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक जेसीबी मशीन अवैध खनन के लिए वहां पर आई थी, तो स्थानीय ग्रामीणों को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन को खनन करने से रोका और जेसीबी चालक मशीन को लेकर फरार हो गया। फिलहाल घटना की सूचना मानपुर पुलिस थाना को दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के बयान लिखने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है और पुलिस अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई का दावा कर रही है। मालिक ने बताया कि उन्होंने विजय चौधरी को भराण डालने का ठेका दे रखा है और उसी ने सरकारी खड्ड में से पिछली रात ग्रेवर उठाया है और आज फिर उन्होंने एक जेसीबी मशीन भेजी थी।
जिसको ग्रामीणों के विरोध के चलते वापिस जाना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि यहां रात के अंधेरे में हो रहे खनन से उन्हें परेशानी हो रही है। जिसके चलते उनके घरों को खतरा लगातार बना हुआ है।
