चम्बा:मंजूर पठान (TSN)- चम्बा जिला के अंतर्गत आने वाले चुराह विधान सभा क्षेत्र के जूरी पंचायत के सैकड़ों गांव में सड़क सुविधा नहीं होंने के चलते लोगों ने लोकसभा चुनावों में वोट नही डालने का मन बना लिया है. उक्त पंचायत के लोग दस से बारह किलोमीटर पैदल सफर करके सड़क तक पहुंचते है, गांव में जब कोई बीमार हो जाता है तो उसे पीठ पर उठाकर ले जाना पड़ता है यही आजकल इन इलाकों में देखने को मिल रहा है.
बीमार होने पर व्यक्ति को पीठ पर उठाकर सड़क तक पहुंचाना पड़ता है
जूरी पंचायत में बीमार होने पर व्यक्ति को पीठ पर उठाकर सड़क तक पहुंचाना पड़ा, जिसके चलते लोगों में काफी गुस्सा है. उक्त पंचायत में 500 से अधिक लोग रहते है,लेकिन हर बार नेताओं द्वारा आश्वासन दिया जाता है.जिसके चलते लोगों को मायूसी हाथ लग रही है. हर बार लोक सभा विधान सभा चुनावों में अपने आप को ठगा हुआ महसूस करते है. लोगों ने सरकार से मांग करते हुए कहा है की उनकी पंचायत को सड़क सुविधा के साथ जोड़ा जाए अन्यथा वो लोक सभा चुनावों का बहिष्कार करेंगे ।वहीं दूसरी ओर जूरी पंचायत के लोगों ने सरकार से मांग करते हुए कहा है की उनके गांव तक सड़क सुविधा पहुंचाई जा क्योंकि उन्हें हर रोज दस से बारह किलोमीटर पैदल सफर तय करने के बाद अपने गांव और सड़क तक पहुंचना पड़ता है. जिसके चलते उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है ,नही तो आने वाले लोक सभा सभा चुनावों में वोट नही देंगे ।
