शिमला : (TSN)- प्रदेश के PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह को अपनी पत्नी सुदर्शना को हर महीने 4 लाख देने होंगे.ये अंतरिम आदेश राजस्थान के उदयपुर की फैमिली कोर्ट ने शुक्रवार को जारी किए है.
दरअसल विक्रमादित्य सिंह की पत्नी सुदर्शना ने घरेलू हिंसा मामले में उदयपुर कोर्ट में 17 अक्टूबर 2022 को इसकी शिकायत दर्ज की थी।सुर्दशना ने शिकायत में यह लिखा है कि शादी के कुछ समय बाद ही विक्रमादित्य सिंह ने उनको मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। इसके अलावा दहेज की मांग को लेकर भी मानसिक रूप से परेशान करने की बात शिकायत में लिखी गई है। वहीं सास प्रतिभा सिंह पर आरोप है कि वह सुदर्शना के परिवारवालों को ताने देती थीं। शिकायत में जिस अमरीन का जिक्र है, उसके साथ विक्रमादित्य के अफेयर का आरोप है।
