राहुल चावला,धर्मशाला: धर्मशाला से साढ़े तीन हज़ार फीट की ऊंचाई पर स्थित हिमानी चामुंडा ट्रैक पर एक का हादसा पेश आया हैं। ऐसा हादसे में हिमानी चामुंडा ट्रैक पर गए 59 साल के विनय कुमार की मौत हुई हैं। विनय कुमार अपने सगे भाई वीरेंद्र कुमार के साथ गया हिमानी चामुंडा ट्रैक पर गए थे । हिमानी स्थित देवी चामुंडा के प्राचीन मंदिर में देवी दर्शनों के लिए दोनों भाई इस ट्रैक पर निकले थे। मां हिमानी चामुंडा के दर्शन करने के बाद रात को वापस लौटते समय दोनों भाई जंगल में रास्ता भटक गए।
घने जंगल में रात के अंधेरे में विनय का पैर चट्टान से टकराया । पैर टकराने से विनय अचानक औंधे मुंह गिर गया और गिरते ही जंगल की गहरी खाई में लुढ़क गया। गहरी खाई में गिरने से विनय की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं दूसरे भाई वीरेंद्र ने नीचे आकर स्थानीय लोगों को इस बाबत जानकारी दी।
उसके बाद रेस्कयू के लिए पुलिस और एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके के लिए स्थानीय लोग भी रवाना हुए। मौके से एसडीआरएफ ने विनय कुमार का शव बरामद कर लिया हैं। फिलहाल पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत दर्ज किया मामला दर्ज कर आगामी जांच भी शुरू कर दी हैं।
