राकेश,ऊना: ऊना जिला के अंब निवासी वीरेंद्र सिंह ने हाल ही में दुबई में आयोजित 5 देशों की टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में देश और प्रदेश का नाम रोशन किया हैं। वीरेंद्र सिंह ने इस क्रिकेट प्रतियोगिता में भारतीय टीम का नेतृत्व किया हैं जिसके लिए उन्हें उपायुक्त राघव शर्मा ने 51 हजार रुपए का चेक ओर शाॅल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया।
दुबई के कतर में आयोजित इस डैफ एंड डफ टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम विजेता रही जो कि पूरे देश के साथ-साथ जिला के लिए गर्व की बात हैं। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र सिंह दिव्यांग व्यक्तियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। वीरेंद्र ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद इस मुकाम पर पहुंचकर देश व अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया हैं।
