बिलासपुर /सुभाष ठाकुर- बरमाणा स्थिति एसीसी सीमेंट फैक्ट्ररी पर अनिश्चित कालीन समय के लिए लगे ताले को लेकर प्रशासन, ऑपरेटर, एसीसी प्रबंधन के बीच आयोजित बैठक बेनतीजा रही। गुरूवार को बचत भवन बिलासपुर में उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें एसीसी सीमेंट उद्योग की ओर से प्लांट हैड अमिताभ सिंह, बीडीटीएस बरमाणा की ओर प्रधान जीतराम गौतम सहित अन्य मौजूद रहे। लेकिन इस बैठक में कोई नतीजा नहीं निकल पाया।
अब अगली बैठक 20 दिसंबर को
बताया जा रहा है कि बैठक में एसीसी प्रबंधन जहां ढुलाई किराया कम करने की बात कर रहा है। वहीं, ऑपेटरों ने किराया कम नहीं करने की बात कही है। वहीं, अब अगली बैठक 20 दिसंबर को रखी गई है। वहीं, ऑपरेटरों ने भी बैठक आयोजित कर जल्द ही इस मसले को लेकर निर्णय को लेकर अन्य के साथ विचार विमर्श करने की बात कही है। लेकिन जब तक कोई निर्णय नहीं हो जाता है तब तक एसीसी सीमेंट उद्योग पर ताला ही लटका रहेगा। उधर, पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने बिलासपुर प्रेसवार्ता में कहा कि कांग्रेस सरकार इस मसले को लेकर ऑपरेटरों के साथ ही स्थानीय लोगों के साथ है। उन्होंने कहा कि इस ओर उचित कदम उठाए जाएंगे।
