नाहन/देवेन्द्र कुमार: जिला शिक्षण संस्थान नाहन में शब्द कार्यक्रम की हुई शुरुआत की गई। इसका उद्देश्य जेबीटी प्रशिक्षुओं की भाषा पर पकड़ बनाना है। ये कार्यक्रम प्रधानाचार्य ऋषि पाल शर्मा के प्रयासों से शुुरू किया गया। जिला शिक्षण संस्थान नाहन के प्रधानाचार्य ऋषि पाल शर्मा ने बताया कि जेबीटी प्रशिक्षुओं की भाषा पर पकड़ हो इसलिए शब्द कार्यक्रम शुरू किया गया है।
इस कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन संस्थान के नोटिस बोर्ड पर एक शब्द लिखा जाएगा जिसका रूपांतरण अंग्रेजी व संस्कृत में भी किया जाएगा। इसके अलावा एक अन्य नोटिस बोर्ड पर संस्कृत भाषा में एक श्लोक भी लिखा जाएगा और इसका हिंदी रूपांतरण भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसका मकसद प्रशिक्षुओं को अंग्रेजी हिंदी और संस्कृत जैसी व्यवहार में आने वाली भाषाओं की जानकारी प्रदान करना है।
