By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: दो महीनों बाद चली मंडी-कुल्लू रूट पर वॉल्वो बस… सफल रहा ट्रायल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > दो महीनों बाद चली मंडी-कुल्लू रूट पर वॉल्वो बस… सफल रहा ट्रायल
himachalNews

दो महीनों बाद चली मंडी-कुल्लू रूट पर वॉल्वो बस… सफल रहा ट्रायल

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/09/10 at 10:03 AM
Share

मंडी : धर्मवीर – चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी से कुल्लू के बीच जल्द ही वॉल्वो बस सेवा शुरू हो रही है। दो महीनों से वाल्वो बसों के लिए बंद पड़े इस रूट पर आज वाल्वो बस का सफल ट्रायल कर दिया गया है। यह ट्रायल विशेषकर पंडोह के पास बनाए गए वैकल्पिक मार्ग पर किया गया क्योंकि यहीं पर ही इन बसों क्रॉस होने को लेकर सबसे ज्यादा संशय था। यह ट्रायल एसडीएम सदर ओमकांत ठाकुर, एएसपी मंडी सागर चंद्र, एचआरटीसी के आरएम पीयूष शर्मा और लोक निर्माण विभाग के एसडीओ की संयुक्त टीम की मौजूदगी में किया गया। पंडोह डैम के पास हाईवे के क्षतिग्रस्त होने के बाद जो वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है वहां से अभी तक बड़े वाहन और रूटीन की बसें तो भेजी जा रही थी लेकिन वॉल्वो बसों की सेवाएं पूरी तरह से बंद थी।

एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि ट्रायल पूरी तरह से सफल रहा है और बसों को चलाने के लिए प्रशासन की तरफ से अलग से आदेश जारी किए जाएंगे। वाल्वो बसों को सिर्फ दिन के समय ही चलाया जाएगा और यह समय सुबह 5 बजे से शाम 7 बजे के बीच रहेगा। रात को बसों को यहां से नहीं जाने दिया जाएगा। अभी शुरूआती दौर में कुछ बसों को चलाने की अनुमति होगी क्योंकि पंडोह के पास ट्रैफिक को रोक-रोककर भेजा जाता है।

9 जुलाई से बंद है वाल्वो बस सेवाएं

बता दें कि जब 9 और 10 जुलाई को कुल्लू जिला में भारी बारिश के कारण भयंकर त्रासदी आई थी तो उस दिन के बाद से इस रूट पर वाल्वो बसों को नहीं चलाया जा सका है। इसके बाद हाईवे की हालत इतनी खस्ता हो गई थी कि बसों को चला पाना संभव ही नहीं था। बाद में 12, 13 और 14 अगस्त को मंडी जिला में भारी बारिश ने रही-सही कसर को पूरा कर दिया था। अब मौसम के साथ देने के बाद स्थितियां धीरे-धीरे सामान्य होती जा रही हैं। इसलिए अब दो महीनों के बाद वाल्वो बसों के चलने का दौर फिर से शुरू होने जा रहा है।

TAGGED: Mandi Volvo bus runs on Mandi-Kullu route
Chandrika September 10, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सड़कों पर स्टंट करने वालों पर पुलिस ने कसी नकेल,बाइक्स जपत कर किया 25 हज़ार जुर्माना
Next Article पुलिस कर्मचारियों पर मारपीट के आरोप…डीएसपी हेडक्वार्टर को सौंपी शिकायत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?