नाहन : देवेंद्र कुमार – डीसी कार्यालय को जाने वाली मार्ग पर देर रात बैठे दो युवकों के साथ पुलिस कर्मचारी ने नशे की हालत में मारपीट की है । यह आरोप आज नाहन में डीएसपी हेडक्वार्टर को सौंपी शिकायत में कुछ युवकों ने लगाए हैं । यहां शिकायत में डीएसपी को अवगत करवाया की मारपीट करने वाला पुलिस कर्मचारी नशे में धुत्त था जिसने बिना बातचीत किए आते ही मार पिटाई शुरू कर दी।
डीएसपी हेडक्वार्टर को शिकायत सौंपने पहुंचे पीड़ित युवक विनय छींटा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वह देरे रात डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्तीअपने एक मरीज से मुलाकात कर वापस घर लौट रहे थे कि यहा डीसी कार्यालय को जाने वाले मार्ग पर वह आराम करने के लिए पैराफिट पर बैठे थे । उन्होंने बताया कि थोड़ी देर में यहां एक पुलिस कर्मचारी बाइक पर सवार होकर पहुंचता है और बिना पूछताछ किए सीधा उनके साथ मारपीट शुरू कर देता है। उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मचारी नशे की हालत में था उन्होंने मामले को लेकर देरे रात ही एक शिकायत पुलिस पुलिस चौकी गुंनुघाट में दर्ज करवाई हैं। लेकिन कार्रवाई न होने के बाद आज वह डीएसपी से यहां मिलने पहुंचे हैं और संबंधित पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे है।
