नाहन/देवेन्द्र कमार: सिरमौर जिला में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चुनाव आयोग के निर्देशों पर अनेको कार्यक्रम आयोजित की जा रही है, ताकि जिला में मतदान प्रतिशतता को बढ़ाया जा सके। डीसी कार्यालय नाहन में जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी सिरमौर रामकुमार गौतम की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई, जिसमें चुनाव के मद्देनजर मंथन किया गया। डीसी ने बताया कि सिरमौर जिला में मतदाताओं को जागरूक करने के मद्देनजर अनेको कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिसका मुख्य मकसद मतदान प्रतिशतता को बढ़ाना है। जिला में ऐसे स्थानों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है जहां पर गत विधानसभा चुनाव में 70 फीसदी से कम मतदान हुआ है। डीसी ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने के मकसद से हर विधानसभा क्षेत्र में EVM डेमोस्ट्रेशन वैन चलाई जा रही है।
25 हजार लोगों को किया गया जागरूक
डीसी ने बताया कि पच्छाद व संगड़ाह में 2 -2 सेंटर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक 25 हजार लोगो को डेमोंसट्रेशन सेंटर्स पर जागरूक किया जा चुका है। युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के मकसद से कई प्रतियोगिताएं भी स्कूलों व कॉलेज पर पर आयोजित करवाई जा रही है।
