By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सियासत के भविष्य वक्ता बन कर कांग्रेस का भविष्य बाचने में समय गवां रहे मुख्यमंत्री:राजेंद्र राणा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > सियासत के भविष्य वक्ता बन कर कांग्रेस का भविष्य बाचने में समय गवां रहे मुख्यमंत्री:राजेंद्र राणा
himachalpoliticalpolitical

सियासत के भविष्य वक्ता बन कर कांग्रेस का भविष्य बाचने में समय गवां रहे मुख्यमंत्री:राजेंद्र राणा

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/10/10 at 5:00 PM
Share

अरविंदर सिंह, हमीरपुर: 5 साल तक हर मोर्चे पर फेल और फ्लॉप रही बीजेपी सरकार अपने पैरों तले जमीन खिसकती देखकर अनाप-शनाप टिप्पणियों पर उतर आई है। सत्ता के गरूर व सरूर में मदमस्त हुई बीजेपी सरकार का अहंकार अब सिर चढ़ कर बोलने लगा है। यह बात प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक राजेंद्र राणा ने झनियारा पंचायत के अधवाणी में 5 लाख की लागत से तैयार हुए महिला मंडल भवन उद्घाटन समारोह में कही है। राणा ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की कांग्रेस के ऊपर की गई बेहुदी टिप्पणी का आधार क्या है? जिसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि हम कांग्रेस को आने लायक ही नहीं रहने देंगे।

राणा ने कहा कि यह बेहुदी टिप्पणी मुख्यमंत्री के पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है। ऐसी टिप्पणी बीजेपी ईवीएम के दम पर कर रही है या किसी ज्योतिषी के कहने पर कर रही है, यह सरकार को बताना होगा। सारे देश की तरह हिमाचल महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार से हाल-बेहाल है, लेकिन चुनावों से ऐन पहले अब मुख्यमंत्री सियासत के भविष्य वक्ता बन कर कांग्रेस का भविष्य बाचने में लगे हैं।

राणा सुजानपुर की विभिन्न पंचायतों में आयोजित समारोहों में कांग्रेस की ओर दी गई सामाजिक गारंटियों का भरोसा दिलाकर अपने एडवांस चुनाव प्रचार मिशन पर निकले हैं। राणा ने कहा कि विगत उपचुनावों में हिमाचल की जनता अपने मंसूबे साफ करते हुए बीजेपी को सत्ता से बाहर करने का सीधा व स्पष्ट संदेश दे चुकी है। अब जनता को सिर्फ चुनावों का इंतजार है। राणा ने कहा कि सत्ता बल व धन बल पर अनैतिक राजनीति करने वाली बीजेपी भूल रही है कि जनता अब बीजेपी से तंग आ चुकी है और सिर्फ चुनाव का इंतजार कर रही है। जनता ही नहीं बीजेपी कार्यकर्ताओं की भी मानें तो बीजेपी में आंतरिक गुलामी व बंधुआ कारगुजारी का दौर शुरू है। जहां कार्यकर्ता को सिर्फ फरमान सुनाने के लिए रखा हुआ है। बाकि हर छोटा-बड़ा फैसला बीजेपी की तानाशाह आलाकमान कर रही है। बेशक वह फैसला जनता या कार्यकर्ताओं को रास आए या न आए। इस बात से बीजेपी आलाकमान को कुछ लेना देना नहीं है। बाजारू तर्ज पर सत्ता को चलाने की आदी हो चुकी बीजेपी सिर्फ अपना मुनाफ़ा देख रही है जिस कारण से देश में लोकतंत्र खतरे में पड़ा हुआ है।

TAGGED: Chief Minister, Rajendra Rana, speaker of politics
admin October 10, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पिछले विधानसभा चुनाव में कम मतदान वाले क्षेत्रों पर जागरूक किए जा रहे मतदाता
Next Article आइडिया 10 लाख का मुहिम में तीन युवाओं के आइडिया चयनित,अभिनेता राज जुत्शी ने किया सम्मानित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

धर्मशाला में 27 अप्रैल से सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ, देशभर की टीमें लेंगी हिस्सा

Ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासत तेज, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Ago

बानली गांव में 10 महीने से ठप सड़क, मरीजों को चारपाई पर ले जाने को मजबूर लोग

Ago

सलूणी में पार्किंग की कमी बनी बड़ी समस्या, प्रशासन ने शुरू की पहल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?