By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हो गया मतदान, नौनिहालों ने चुन ली अपने स्कूल की नई सरकार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > हो गया मतदान, नौनिहालों ने चुन ली अपने स्कूल की नई सरकार
electionhimachalpolitical

हो गया मतदान, नौनिहालों ने चुन ली अपने स्कूल की नई सरकार

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/11/11 at 1:34 PM
Share

मंडी/परी शर्मा: हिमाचल प्रदेश में नई सरकार के चुनाव के लिए मतदान होना है। ऐसे में अधिक से अधिक संख्या में मतदान कैसे करवाया जाए, इसके लिए हर स्तर पर प्रयास हो रहे हैं। मंडी के एक निजी स्कूल में नौनिहालों को वोटिंग के बारे में बताया गया। स्कूल में चार पार्टियों का गठन किया गया और बच्चों से मतदान करवाया गया।

निजी स्कूल के नौनिहालों ने बताया कैसे करे वोटिंग

मंडी शहर के डीएवी स्कूल ने भी मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कुछ हटकर करने की सोची। यहां स्कूल प्रबंधन ने एलकेजी और यूकेजी के बच्चों के लिए स्कूल परिसर में मतदान की प्रक्रिया का संचालन किया। स्कूल में चार पार्टियां बनाई गई और उन पार्टियों के मेनिफेस्टो बनाए गए। बच्चों ने प्रचार किया, वोट मांगे और फिर मतदान हुआ। बच्चों को बताया गया कि मतदान कैसे होता है। उन्हें कौन सा पहचान पत्र अपने साथ ले जाना होता है और फिर मतदान केंद्र पर उनकी पहचान की जाती है। इसके बाद उनकी उंगली पर स्याही लगाई जाती है जिसके बाद हस्ताक्षर करके उन्हें ईवीएम मशीन के पास जाकर मतदान करना होता है।

बच्चों को किताबों के अलावा सामाजिक ज्ञान होना भी जरूरी

स्कूल प्रभारी सीमा आहूजा और शिक्षिका पूनम दीप कौर ने बताया कि बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ सामाजिक ज्ञान होना भी जरूरी है। कल यही बच्चे देश के मतदाता बनेंगे और इन्हें इस बात की जानकारी होना जरूरी है कि चुनाव क्या होता है और मतदान कैसे किया जाता है। बच्चों को जो स्कूल में बताया गया वो अपने अभिभावकों को भी बताएंगे और उनसे मताधिकार का इस्तेमाल करने का आग्रह करेंगे।

मेनिफेस्टो भी बनाए गए

बच्चों में स्कूल में करवाई गई इस एक्टिविटी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। जो चार पार्टियां बनाई गई थी, उनकी तरफ से स्कूल के बेहतरीन संचालन के लिए मेनिफेस्टो भी बनाए गए थे। नन्हें-मुन्नों ने सभी से अपने मताधिकार का सही इस्तेमाल करने का आह्वान किया है।

TAGGED: Government, himachal Assembly Election 2022, mandi, school, voting
admin November 11, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कांगड़ा में उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारियों को जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिलवाई मतदान की शपथ
Next Article विधानसभा चुनाव के चलते मतदान व मतगणना के दिन ड्राई डे घोषित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

हमीरपुर में पंचायत व नगर निकाय चुनावों की तैयारी पूरी, तीन चरणों में होगा मतदान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?