Chamba, Manjur -:बर्फबारी के बाद साच पास मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है, जिससे अब पांगी घाटी और चंबा के बीच आवाजाही शुरू हो गई है। हालांकि प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि सुबह के समय इस मार्ग से सफर करने से बचें। 14,500 फीट की ऊंचाई पर घना कोहरा छा जाने के कारण वाहनों के स्किड होने का खतरा बना रहता है। अधिकारियों ने सलाह दी है कि चालक धूप खिलने के बाद यानी दोपहर के समय ही साच पास को पार करें ताकि किसी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।
एसडीएम चुराह अंकुर ठाकुर ने बताया कि मशीनरी की मदद से साच पास मार्ग को बहाल किया गया है और अब यातायात सुचारू है। उन्होंने कहा कि “सुबह-सुबह कोहरे की वजह से सड़क फिसलन भरी रहती है, जिससे हादसे की आशंका रहती है। इसलिए वाहन चालक सावधानी बरतें और दिन के समय ही यात्रा करें।साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि साच पास क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या रहती है, इसलिए यात्रियों को सफर से पहले पूरी तैयारी के साथ निकलना चाहिए।
