By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नौतोड़ में संशोधन को लेकर राजभवन से हरी झंडी का इंतजार, सीमाओं में रुकेगा अतिक्रमण,बढ़ेगी आय: जगत नेगी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नौतोड़ में संशोधन को लेकर राजभवन से हरी झंडी का इंतजार, सीमाओं में रुकेगा अतिक्रमण,बढ़ेगी आय: जगत नेगी
himachalNews

नौतोड़ में संशोधन को लेकर राजभवन से हरी झंडी का इंतजार, सीमाओं में रुकेगा अतिक्रमण,बढ़ेगी आय: जगत नेगी

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/11/15 at 5:03 PM
Share
संजु चौधरी, शिमला(TSN): हिमाचल सरकार ने प्रदेश में जनजातीय क्षेत्रों में लोगों को कृषि के योग्य भूमि उपलब्ध कराने के लिए नौतोड़ के नियमों में संशोधन करने का फैसला लिया हैं। इसको लेकर मंत्रिमंडल ने अपनी सिफारिश राजभवन को भेजी है मगर अभी तक संशोधन को राज भवन से हरी झंडी का इंतजार हैं। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि संशोधन को मंजूरी मिलने से जनजातीय क्षेत्रों की सीमाओं में कृषि के लिए भूमि देने से जहां आय के साधन बढ़ेंगे वहीं सीमाओं में अतिक्रमण भी रुकेगा।
प्रदेश सरकार में बागवानी व राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश कैबिनेट ने नौतोड़ के नियमों में संशोधन को लेकर राज्यपाल को सिफारिश ही भेजी हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश मंत्रिमंडल ने संविधान के अनुच्छेद 6 के तहत राज्यपाल को संशोधन की सिफारिश भेजी है और इसमें संशोधन राज्यपाल के अधिकार क्षेत्र में है जो मंत्रिमंडल के सिफारिश पर करते हैं, लेकिन अभी तक वह खुद चार बार राज्यपाल से मिल चुके हैं। इसके अलावा जनजातीय परिषद के प्रतिनिधियों समेत जनजातीय क्षेत्र के स्थानीय प्रतिनिधि भी राज्यपाल से मिल चुके हैं, मगर अभी तक इस संशोधन को लेकर राज्यपाल की सहमति का इंतजार हैं।
उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी की दिवाली के अवसर पर राज्यपाल जनजातीय क्षेत्र को एक बड़ी सौगात देंगे मगर वह अभी भी इसका इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चीन लगातार सीमा क्षेत्र में अतिक्रमण कर रहा है ऐसे में केंद्र सरकार ने भी एफसीए में संशोधन कर सीमा क्षेत्र के 100 किलोमीटर के दायरे में बसने को लेकर FCA में संशोधन किया है। अगर राज्यपाल सरकार की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकार करता है तो इससे जहां जनजातीय क्षेत्र के लोगों की आय बढ़ेगी वहीं सीमाओं पर अतिक्रमण भी रुकेगा।
जगत सिंह नेगी ने कहा कि राजस्व विभाग में डिमार्केशन, पार्टेशन और इंतकाल के लंबित पड़े मामलों को जल्द निपटाने के लिए प्रदेश सरकार ने पहली बार बड़ा प्रयास किया ताकि हिमाचल प्रदेश में लंबित पड़े मामलों को जल्द से जल्द निपटाया जा सके। इसको लेकर हिमाचल प्रदेश में इंतकाल अदालतें भी शुरू कर दी है जिसमें लंबित इंतकाल के मामलों को निपटाया जा रहा हैं। इसके बाद अगली कड़ी में डिमार्केशन और पार्टीशन के मामलों को निपटाने के लिए भी निर्धारित समय सीमा तय की जाएगी ताकि लंबित पड़े मामलों को जल्द से जल्द निपटाया जा सके।
TAGGED: Amendment, encroachment, green signal, income, increase, Jagat Negi, Raj Bhavan, Shimla
admin November 15, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हरियाणा रोडवेज ड्राइवर की मृ+त्यु पर HRTC यूनियन ने दी चेतावनी… न्याय दिलाने की मांग
Next Article महिलाओं को भाई दूज का तोहफ़ा, एचआरटीसी की बसों में किया फ़्री सफर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?