राकेश, ऊना: करवाचौथ के व्रत को लेकर गुरुवार को जिला ऊना में इनरव्हील क्लब उमंग के महिलाओं की ओर से करवा चौथ के मौके पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने भाग लेकर कार्यक्रम में संगीत की धुनों पर नाच गा कर अपनी खुशी का इज़हार किया। इनरव्हील क्लब की सदस्य ने बताया की करवा चौथ के मौके पर सुहागिनों ने एक साथ मिलकर इकट्ठे होकर आज विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
क्लब की सदस्य ने बताया की करवा चौथ का त्यौहार सबके लिए खुशियां लेकर आता है। करवाचौथ के बाद दिवाली और अन्य त्यौहार आते है। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार सबको खुशियां दे ओर माता रानी सब पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें।
