बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बीच रास्ते फंसी बस को निकालने में मदद करते हुए नजर आए। दरअसल मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर बिलासपुर के दौरे पर थे। जैसे ही शाम के समय वह बिलासपुर की ओर जा रहे थे तो अचानक हिमाचल पथ परिवहन की बस सड़क पर बन्द हो गई।

जिसे देखते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर अपनी गाड़ी से बाहर निकले। सवारियों को कोई परेशानी ना आए यह सोच कर वह भी सवारियों के साथ धक्का देने लग गए और बस को अपने गंतव्य स्थान की ओर रवाना किया।

