By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ब्यास नदी में जलस्तर बढ़ा, लारजी डैम से छोड़ा जाएगा पानी.. प्रशासन ने जारी की चेतावनी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ब्यास नदी में जलस्तर बढ़ा, लारजी डैम से छोड़ा जाएगा पानी.. प्रशासन ने जारी की चेतावनी
himachalNews

ब्यास नदी में जलस्तर बढ़ा, लारजी डैम से छोड़ा जाएगा पानी.. प्रशासन ने जारी की चेतावनी

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/06/12 at 10:38 PM
Share
Mandi, dharamveer-जिला प्रशासन मंडी ने ब्यास नदी और इसकी सहायक नदियों में जलस्तर बढ़ने के कारण लारजी बांध से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए प्रशासन ने आम जनता और पर्यटकों से अपील की है कि वे ब्यास नदी तथा अन्य नदियों के किनारों के नजदीक न जाएं।
 प्रशासन ने कहा है कि बारिश और पहाड़ों में तेजी से बर्फ पिघलने से लारजी डैम का जलस्तर में वृद्धि हो सकती है। जिससे लारजी व पंडोह डैम प्रबधन द्वारा डैम से समय-समय पर पानी छोड़ा जा सकता है। ऐसे में उपायुक्त व जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व देवग्न ने स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों से ब्यास नदी की ओर न जाने की हिदायत दी है। उपायुक्त ने किसी भी आपातकाल की स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और जिला प्रशासन मंडी के 01905-226201, 226202, 226203, 226204, 85447-71889 व आपातकाली टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क करने की अपील की है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में इन दिनों पर्यटन सीजन चला हुआ और ऐसे में हिमाचल की ठंडी वादियों का नजारा लेने आए पर्यटन प्रशासन की चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए नदी-नालों की ओर रुख कर रहे हैं। बीते दो दिनों में मंडी पुलिस ने हरियाणा  और पंजाब के पर्यटकों का आदेशों की अवहेलना करने पर 9 हजार रुपये का चालान भी काटा है।
2014 में 24 युवाओं ने गंवाई थी जान :
बता दें कि वर्ष 2014 में हैदराबाद के एक कालेज से मनाली घूमने जा रहे 24 स्टूडेंट्स इसी तरह हादसे का शिकार होकर अपनी जान गंवा चुके हैं। वे थलौट के पास ब्यास नदी के बीच अटखेलियां करने चले गए थे और इतने में लारजी डैम से पानी छोड़े जाने के कारण इन सभी की बहकर मौत हो गई थी। उसके बाद प्रशासन ने हाईवे किनारे उन सभी स्थानों पर चेतावनी भरे बोर्ड लगाए हैं जहां से नदी किनारे के लिए रास्ते जाते हैं। बावजूद इसके अधिकतर पर्यटक इन आदेशों की अवहेलना करके नियमों का उल्लंघन करते हुए जान जोखिम में डाल देते हैं।
TAGGED: Mandi Water level in Beas river increased
Chandrika June 12, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हमीरपुर की डॉ. रिजुल बनीं ‘मिस यूनिवर्स हिमाचल 2025’
Next Article मंडी-पंडोह मार्ग पर RTO टीम की बड़ी कार्रवाई.. सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर हुई सख्ती
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

तानाशाही रवैये के खिलाफ कोर्ट जाना पड़ा, जनता कांग्रेस को देगी जवाब : भाजपा विधायक

Ago

सलोगड़ा के पास निजी बस हादसा, चालक समेत दो घायल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?