बिलासपुर : सुभाष ठाकुर -बारिश से जल शक्ति विभाग को करोड़ों का नुकसान पहुंचा है। 163 पेयजल 12 सिंचाई, 3 सिवरेज योजनाएं प्रभावित हुई हैं। जल शक्ति विभाग को 36.27 करोड़ के नुकसान का अनुमान है। यह बात जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता राहुल दुबे ने कही।
राहुल दुबे ने कहा कि इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान हुई भारी बारिश की वजह से जल शक्ति विभाग की कई स्कीमें क्षतिग्रस्त हुई है। जिला बिलासपुर में विभाग की कुल 278 पेयजल योजनाएं हैं। बारिश से लगभग 163 पेयजल 12 सिंचाई व 3 सिवरेज योजनाएं प्रभावित हुई हैं। राहुल दूबे ने बताया कि बरसात की बजह से कुल 36.27 करोड़ का नुकसान का आंकलन किया गया है। इनमें सभी पेयजल योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शुरू कर दिया गया है। ताकि आम जनमानस को पीने का पानी का पानी उपलब्ध करवाया जा सके। इसके अलावा आंशिक रूप से बन्द पड़ी सिंचाई व सिवरेज योजनाओं के चरणबद्ध तरीके से चलाने के लिए विभाग व विभागीय अधिकारी व कर्मचारी पूर्ण रूप से कार्यरत हैं।
