By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हम 5 साल के मुख्यमंत्री, सूक्खू की 14 माह में ही हो गयी फ़िल्म फ्लॉप-जयराम ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हम 5 साल के मुख्यमंत्री, सूक्खू की 14 माह में ही हो गयी फ़िल्म फ्लॉप-जयराम ठाकुर
himachalpolitical

हम 5 साल के मुख्यमंत्री, सूक्खू की 14 माह में ही हो गयी फ़िल्म फ्लॉप-जयराम ठाकुर

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/05/14 at 5:33 PM
Share

मंडी:धर्मवीर(TSN)-पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उन्हें सीएम सुक्खू द्वारा फ्लॉप डायरेक्टर कहे जाने का करारा जबाव दिया है। आज भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत की नामांकन रैली में जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू पर गरजते हुए कहा कि फ्लॉप डायरेक्टर वो नहीं बल्कि सीएम सुक्खू हैं ।

जयराम ठाकुर ने कहा कि वे 5 साल के मुख्यमंत्री है और सीएम सूक्खू की फिल्म 14 माह में में ही फ्लॉप हो गई है। सुख की सरकार और व्यवस्था परिवर्तन की जो फिल्म सुखविंदर सिंह सुक्खू बना रहे थे वो बूरी तरह से फ्लॉप हो गई है। जयराम ठाकुर ने सीएम को सलाह दी कि आजकल जो उनके करीबी बने हैं वहीं नेतृत्व परिवर्तन का इंतजार कर रहे हैं और इस बात के संकेत कांग्रेस हाईकमान ने भी दे दिए हैं कि लोकसभा चुनावों के बाद नेतृत्व परिवर्तन तय है। उन्होंने सीएम सुक्खू को ऐसे करीबियों से बचकर रहने की सलाह दी।

विक्रमादित्य सिंह को विज़न पर दी ये नसीहत

जयराम ठाकुर ने इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह पर भी तीखा जुबानी हमला बोला।उन्होंने कहा कि आज विक्रमादित्य सिंह विजन की बड़ी बड़ी बातें कह रहे हैं।बेहतर होता कि यह विजन उन्होंने अपने परिवार को दिया होता जिन्होंने मंडी पर इतने लंबे समय तक राज किया तो आज मंडी की दशा कुछ और होती।जयराम ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी प्रदेश सरकार की कैबिनेट में बैठकर मंडी के विकास को रोकने वाले निर्णयों पर हस्ताक्षर करते रहे।जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी आकर कांग्रेस के नेता जिस तरह से मंडी के मान-सम्मान और स्वाभिमान को ठेस पहुंचा रहे हैं और उसके बाद यहां के लोगों से वोट की उम्मीद रख रहे हैं,ऐसा कभी हो ही नहीं सकता। मंडी को गाली देकर यहां के लोगों से वोट की उम्मीद रखना कांग्रेसी छोड़ दें। जयराम ठाकुर ने कहा कि आज मंडी में भाजपा की ऐतिहासिक रैली ने कांग्रेस की चुनावी गाड़ी के टायर को पूरी तरह से पंचर कर दिया है।

TAGGED: Mandi BJP candidate rally
Chandrika May 14, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article धैर्य सुशांत की भाजपा में वापसी पर बोले राकेश पठानिया..नहीं ली जिला व मंडल की स्वीकृति
Next Article इंडिया गठबंधन पर BJP ने दी प्रतिक्रिया..विरोधी पार्टियों का एक साथ आना आश्चर्य कर देने वाला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

तानाशाही रवैये के खिलाफ कोर्ट जाना पड़ा, जनता कांग्रेस को देगी जवाब : भाजपा विधायक

Ago

सलोगड़ा के पास निजी बस हादसा, चालक समेत दो घायल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?