नूरपुर:संजीव महाजन(TSN)-भाजपा से बागी रहे पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद डॉक्टर राजन सुशांत के बेटे धैर्य सुशांत नगरोटा वगबां में एक कार्यक्रम में भाजपा में शामिल हुए. जिस को लेकर फतेहपुर के नेताओं में अंदर ही अंदर चिंगारी सुलग रही थी,मगर आज एक सवाल के दौरान ये चिंगारी आग में बदली और भाजपा नेता का गुबार सामने आया.
धैर्य सुशांत की भाजपा में वापसी पर पूर्व मंत्री राकेशपठानिया ने कहा कि उन्हें शामिल करने के लिए यहा उपर के कुछ लोगों की मैनेजमेंट है जिसमें ना तो जिला और ना ही भाजपा मंडल फतेहपुर की सहमति ली गई है.इस समय हमारा खुला संभाव व दिल दरिया है.इस समय हमारा लक्ष्य सिर्फ भाजपा प्रत्याशी को जिताना है।बैठक में फतेहपुर के पुराने नेताओं के ना आने पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग दिखावे के लिए सोशल मीडिया पर तो दिख जाते हैँ लेकिन बैठक में वही लोग आते है जो जमीनी स्तर पर भाजपा से जुड़े है।राकेश पठानिया ने भवानी पठानिया द्वारा पूछे सवालों के जवाब में कहा कि वो अब खुद सरकार में है वे खुद पता करें उन्हें किसी से पूछने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि भवानी पठानिया कायर है व कायर लोग ही ऐसे प्रश्न पूछते है.
