मनाली (एकता): हिमाचल प्रदेश में पारा लुढ़क गया है। मौसम ने करवट ले ली है। दरअसल रोहतांग, बारालाचा दर्रा समेत अन्य ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी होने से मनाली-लेह सड़क मार्ग बंद हो गया है। जिससे वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए रोक दी गई है और साथ ही सैलानियों के भी आने से मना कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर इस ताजा बर्फबारी के चलते सरचू और दारचा के बीच फंसे वाहनों में दिनभर 663 वाहनों को जहां-वहां भेजा गया।

उधर, बारालाचा में सैलानियों ने बर्फ के बीच खूब मस्ती की सेल्फियां खींची। मौसम खुलने के बाद सीमा सड़क संगठन सड़क से बर्फ हटाएगा। जिला उपायुक्त सुमित खिमटा ने खराब मौसम के कारण सैलानियों को सलाह दी है कि वे घाटी में आने से सावधान रहें। मंगलवार को मनाली में 15.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश में 4 नवंबर तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 5 नवंबर को प्रदेश में कई जगह बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

